Barabanki News: 9 लाख में हुआ सौदा, 7.70 लाख लेने के बाद आरोपी जमीन बेचने से मुकरा, अब दे रहा धमकी

Barabanki News: 9 लाख में हुआ सौदा, 7.70 लाख लेने के बाद आरोपी जमीन बेचने से मुकरा, अब दे रहा धमकी
Barabanki News: 9 लाख में हुआ सौदा, 7.70 लाख लेने के बाद आरोपी जमीन बेचने से मुकरा, अब दे रहा धमकी

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जमीन खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जमीन का बैनामा कराने का भरोसा देकर आरोपी ने 7.70 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

9 लाख रुपये में तय हुआ था जमीन का सौदा

नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी मंजू मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमलापुर मजरे सैदनपुर निवासी सुशील कुमार वर्मा ने गाटा संख्या 335 की 0.153 हेक्टेयर जमीन 9 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था।

बीमारी और पारिवारिक जरूरत का हवाला देकर लिए 7.70 लाख रुपये

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुशील कुमार वर्मा ने जमीन का बैनामा कराने के साथसाथ पारिवारिक जरूरत और पत्नीबच्चे की बीमारी का हवाला देकर अलगअलग किश्तों में 7.50 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन ले लिए।

इसके बाद 18 जनवरी 2025 को आरोपी की मां आशा देवी ने पंजीकृत इकरारनामा कराया। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में 20 हजार रुपये और लिए गए। इस तरह आरोपियों को कुल 7.70 लाख रुपये का भुगतान किया गया।

न रजिस्ट्री कराई, न लौटाए रुपये

महिला का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। अब न तो जमीन का बैनामा कराया जा रहा है और न ही रुपये वापस किए जा रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी गालीगलौज करता है और धमकी देता है।

दूसरे व्यक्ति को बेच दी जमीन का हिस्सा!

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस गाटा संख्या 335 की जमीन का सौदा किया गया था, उसका एक हिस्सा किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दिया गया है। साथ ही आरोप लगाया कि उससे लिए गए पैसों का उपयोग आरोपी ने मकान निर्माण में कर लिया।

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद उनके निर्देश पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *