त्योहारी सीजन में आएंगी 2 दमदार हाइब्रिड SUVs, माइलेज और फीचर्स से मचाएंगी धमाल

त्योहारी सीजन में आएंगी 2 दमदार हाइब्रिड SUVs, माइलेज और फीचर्स से मचाएंगी धमाल

अगर आप अपने लिए इस दीवाली पर एक नई हाइब्रिड एसयूवी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपको बता दें, दिवाली तक दो बिल्कुल नई हाइब्रिड एसयूवी बाजार में आने वाली हैं. किआ इंडिया अक्टूबर तक अपना पहला हाइब्रिड मॉडल सोरेंटो प्रीमियम थ्रीरो एसयूवी लॉन्च करेगी, जबकि रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड नवंबर 2026 में शोरूम में उपलब्ध होगी. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

त्योहारी सीजन में आएंगी 2 दमदार हाइब्रिड SUVs, माइलेज और फीचर्स से मचाएंगी धमाल

किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी

की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये हो सकती है. चुनिंदा किआ डीलरों ने सोरेंटो 7सीटर हाइब्रिड एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एसयूवी लाइनअप दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी एक डीजल और एक शक्तिशाली हाइब्रिड.

हालांकि आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस के आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन सोरेंटो हाइब्रिड में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का इलेक्ट्रिक वर्जन होने की उम्मीद है. मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स उपलब्ध होंगे. किआ सोरेंटो 6 और 7 सीटों वाले कॉन्फ़िगरेशन ऑप्शन में उपलब्ध होगी. एक प्रीमियम पेशकश के रूप में, यह एसयूवी कई सुविधाओं से लैस होगी, जैसे कि डुअल 12.3इंच डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर ड्राइवर सीटें, 360डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS और बहुत कुछ.

रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड

की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये से 20/21 लाख रुपये हो सकती है. रेनॉल्ट इंडिया ने पुष्टि की है कि डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का चारसिलेंडर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटरों 49 बीएचपी ड्राइव मोटर और 20 बीएचपी जनरेटर मोटर से जुड़ा होगा. इस सिस्टम को 1.4 किलोवाटघंटे की बैटरी पैक का भी सपोर्ट मिलेगा.

इसकी आउटपुट 109 बीएचपी और 172 एनएम है, जो इसे अपनी कैटेगरी में सबसे पावरफुल वाहन बनाती है. एसयूवी मल्टीमोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फ्रंटव्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी.रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड में ‘हाइब्रिड’ बैज होंगे, जबकि इसका समग्र डिजाइन स्टैंडर्ड डस्टर के समान ही रहेगा. इसके इंटीरियर और फीचर्स भी स्टैंडर्ड डस्टर के समान ही होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *