
लखनऊ, अमृत विचार : ओडिशी की तीर्थ नगरी पुरी में रुकरुक कर हो रही बारिश की परवाह किये बिना लाखों श्रद्धालु गुरुवार को देश के सबसे बड़े और सबसे पवित्र धार्मिक त्योहारों में से एक भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा देखने के लिए जमा हुए।
‘जय जगन्नाथ”‘ और ‘हरि बोल’ के जयघोष, शंख की ध्वनि और झांझ तथा पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ताल के बीच, जब तीन विशाल और शानदार ढंग से सजाए गये लकड़ी के रथ गुंडिचा मंदिर की ओर बढ़े तो उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, लेकिन इसी बीच वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 1 श्रद्धालु की मौत की बात सामने आ रही हैं, वहीं करीब 100 लोग घायल हुये हैं।
समाचार अपडेट किया जा रहा है…