Quick Samachar: इशान किशन ने लगभग तीन साल के बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो क्यों वनडे टीम में शामिल किया जाना डिजर्व करते हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इशान ने 79 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने अपना शतक 71 गेंदों पर पूरा किया। इशान ने भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।

इशान किशन ने की सचिन की बराबरी

इशान किशन ने 71 गेंदों पर शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर की बराबरी करते हुए भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से 12वें नंबर पर आ गए। भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर यह कमाल किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 60 गेंदों पर शतक लगाया था।

भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप12 बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2023 में दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था जबकि इस लिस्ट में युवराज सिंह छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 2008 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 64 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की थी। मौजूदा भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने 2023 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक लगाया था। इस लिस्ट में मोहम्मद अजरुद्दीन और केएल राहुल संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं जबकि सुरेश रैना और सहवाग संयुक्त रूप से 8वें स्थान पर हैं।

भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप12 बैटर्स

52 गेंद विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर
60 गेंद वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन
61 गेंद विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर
62 गेंद मो. अजहरुद्दीन बनाम न्यूजीलैंड, बड़ोदा
62 गेंद केएल राहुल बनाम नीदरलैंड, बेंगलुरु
63 गेंद रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली
64 गेंद युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, राजकोट
65 गेंद केदार जाधव बनाम इंग्लैंड, पुणे
66 गेंद सुरेश रैना बनाम हांगकांग, कराची
66 गेंद वीरेंद्र सहवाग बनाम श्रीलंका, राजकोट
67 गेंद श्रेयस बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई
68 गेंद मो. यूसुफ बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन
69 गेंद वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो
69 गेंद वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर
71 गेंद सचिन तेंदुलकर बनाम जिम्बाब्वे, शारजाह
71 गेंद ईशान किशन बनाम अफगानिस्तान, लखनऊ

रोहित हैं सचिन से आगे, सहवाग नंबर 1, गिल सातवें स्थान पर; वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप8 भारतीय कप्तान

भारत की तरफ से वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अब मोहम्मद अजरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जबकि इस लिस्ट में सहवाग पहले नंबर पर मौजूद हैं। यानी सहवाग बतौर कप्तान वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं।