दिल्लीNCR में बनेगा एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जानें कब शुरू होगा काम और क्या है पूरा प्लान​

दिल्लीNCR में बनेगा एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जानें कब शुरू होगा काम और क्या है पूरा प्लान​

Delhi NCR International Cricket Stadium: दिल्लीएनसीआर में एक और क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है. गाजियाबाद के राजनगर एक्सेटेंशन में ये इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनेगा. इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से स्टेडियम का सर्वे और डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है. इच्छुक एजेंसियों को 18 सितंबर तक आवेदन का समय दिया गया है.

इस क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और जीडीए संयुक्त रूप से कराएगा. परियोजना में जीडीए और यूपीसीए का जमीन, निर्माण और संचालन में 5050 फीसदी का स्वामित्व होगा. पिछले दिनों जीडीए और यूपीसीए ने मिलकर क्रिकेट स्टेडियम का डिजाइन बनाया था. इसका प्रेजेंटेशन आवास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद के सामने दिखाया गया.

सर्वे और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

इस डिजाइन को आवास विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से मंजूरी दे दी गई थी. अब जीडीए की ओर से परियोजना के लिए सर्वे और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सर्वे और डीपीआर तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जिसको चिह्नित किया जाएगा. इच्छुक एजेंसी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकती हैं. 21 सितंबर को इसकी बिट खुलेगी.

यूपीसीए और जीडीए के बीच एमओयू साइन होगा

जीडीए जब एजेंसी चिह्नित कर लेगी तो उसको परियोजना पर काम करने की इजाजत दी जाएगी. इसके बाद एजेंसी ही पूरी परियोजना का सर्वे करेगी. लेआउट और डीपीआर तैयार किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में दो माह का समय लग सकता है. डीपीआर तैयार होने के बाद स्टेडियम बनाने को लेकर यूपीसीए और जीडीए के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन होगा.

बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन में स्टेडियम बनाने के लिए 33 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है. ये स्टेडियम पीपीपी मॉडल पर बनेगा. यहां 45 हजार दर्शक बैठ सकेंगे. इस स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. यूपीसीए ने 70 करोड़ में ये जमीन खरीदी है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *