करुण नायर को दलीप ट्रॉफी फाइनल में नहीं मिला मौका, फैसले पर मचा बवाल, शतक जड़कर दिया करारा जवाब​

करुण नायर को दलीप ट्रॉफी फाइनल में नहीं मिला मौका, फैसले पर मचा बवाल, शतक जड़कर दिया करारा जवाब​

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में करुण नायर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। साउथ जोन की टीम का हिस्सा होने के बावजूद अनुभवी बल्लेबाज को ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इससे पहले सेमीफाइनल में भी वह टीम से बाहर थे। फैसले के बाद करुण नायर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

फाइनल में नहीं मिला मौका, Karun Nair ने किया पलटवार

करुण नायर को दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन के स्क्वॉड में शामिल किया गया था, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना। नायर के लगातार दूसरे मैच में बाहर रहने के बाद सोशल मीडिया पर चयन को लेकर सवाल उठने लगे।

एक यूजर ने नायर के बाहर होने को ‘Inexplicable’ यानी समझ से परे बताया। इस पोस्ट को करुण नायर ने शेयर करते हुए लिखा, “Inexplicable would be an understatement” और साथ में हंसने वाली इमोजी भी लगाई। उनके इस जवाब को चयन पर सीधा तंज माना जा रहा है।

टीम से बाहर हुए तो दूसरी जगह Karun Nair ने ठोका शतक

दिलचस्प बात यह रही कि दलीप ट्रॉफी फाइनल में जगह नहीं मिलने के बाद करुण नायर ने कर्नाटक के KSCA Secretary’s XI की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ डॉ. के. थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट में 104 रन की पारी खेली।

नायर का यह शतक ऐसे समय आया जब दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की टीम मुश्किलों में फंसी हुई थी। ईस्ट जोन ने कप्तान ईशान किशन की 270 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

Karun Nair के बाहर होने पर क्यों उठे सवाल?

करुण नायर भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज हैं और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें बाहर रखने के फैसले ने क्रिकेट फैंस को हैरान किया है। हालांकि, साउथ जोन के कोच विक्रम वर्मा ने नायर की गैरमौजूदगी को टीम कॉम्बिनेशन और व्यक्तिगत कारणों से जोड़कर बताया था।

लेकिन उसी दौरान नायर का बेंगलुरु में दूसरे टूर्नामेंट में खेलना इस मामले को और चर्चा में ले आया। अब करुण नायर के शतक और उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के चयन को लेकर बहस तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *