Quick Samachar: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के शेड्यूल को पहले की तारीखों में शिफ्ट करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस योजना के तहत आईपीएल के अगले सीजन को लगभग 10 मार्च से शुरू करके 15 मई तक खत्म करने पर चर्चा चल रही है। इस तरह का विचार खिलाड़ियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए किया जा रहा है। बीसीसीआई के सचिन देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से इस बात की पुष्टि की।

10 मार्च से हो सकती है अगले सीजन की शुरुआत

के अगले सीजन को जल्दी शुरू करने का ये प्रस्ताव मई के आखिर में मौसम के हालात को लेकर बढ़ती चिंताओं और आईपीएल के दो महीने के समय के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कैलेंडर को फिट करने की चुनौती के बीच आया है। बीसीसीआई सचिव सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि इस साल यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 29 मार्च के आसपास शुरू हुआ और 31 मई को खत्म हुआ। हम बस इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि टूर्नामेंट के आखिरी दिनों में यानी 15 मई के बाद बारिश होने या प्रीमानसून सीजन शुरू होने की आशंका रहती है।

देवाजीत सैकिया ने आगे कहा कि दूसरी तरफ गर्मी का मौसम भी होता है, जो न तो खिलाड़ियों के लिए और न ही दर्शकों के लिए बहुत अच्छा होता है। सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई की मुख्य चिंता खेल और मैच देखने के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करना है, खासकर उन इलाकों में जहां आईपीएल सीजन के दूसरे हिस्से में तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है। उन्होंने कहा कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या क्रिकेट से जुड़े दूसरे कार्यक्रमों में कोई रुकावट डाले बिना टूर्नामेंट को लगभग दो हफ्ते पहले शुरू किया जा सकता है।

नहीं बढ़ेगी मैचों की संख्या

बीसीसीआई सचिन देवाजीत ने यह भी साफ किया कि भले ही कभीकभी लीग के मैचों की संख्या को बढ़ाने के सुझाव मिलते रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल शेड्यूल की पाबंदियों के कारण निकट भविष्य में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए बीसीसीआई और हमारी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या हम टूर्नामेंट को मार्च के आखिर से थोड़ा पहले शुरू कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दो महीने से ज्यादा समय तक इसे खींचना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि दूसरे देशों को भी बाइलेटरल मैच खेलने होते हैं। इसलिए अभी मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने पर कोई चर्चा नहीं हो रही है और फिलहाल ऐसा नहीं होने वाला है।

श्रेयस ने धवन की बराबरी कर तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले टॉप5 भारतीय

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 26 रन की पारी खेलने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रेयस ने वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए।