गाजियाबाद : संपत्ति की चाह में बेटे ने अरबपति पिता को गोलियों से भूना

गाजियाबाद : संपत्ति की चाह में बेटे ने अरबपति पिता को गोलियों से भूना
गाजियाबाद : संपत्ति की चाह में बेटे ने अरबपति पिता को गोलियों से भूना

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित ग्राम बुदाना में पिता द्वारा बेटे को संपत्ति हस्तांतिरत नहीं करने पर बेटे ने पिता को गोलियों से भून दिया। आरोप के मुताबिक बेटा पिता की करीब 150 करोड़ की संपत्ति को अपने नाम करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इसको लेकर परिवार में आपसी वैमनस्य तीव्र हो गई थी।

घटना बुधवार रात 10 बजे की बताई जा रही है। मोदीनगर के रहने वाले अरबपति हरिओम नेहरा से उनका वेटा निखिल नेहरा 150 करोड़ रुपए उसके नाम करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। बुधवार देर रात निखिल नशे की हालत में घर पहुंचा तो पिता हरिओम नेहरा ने उसे टोक दिया। शोर सुनकर हरिओम की पत्नी मीनाक्षी व बेटा नीशू आाए और उन्हें समझाने लगे, लेकिन निखिल गुस्से में था।

उसने पिस्टल से हरिओम पर ताबड़तोड़ छह गोलियां मारी और फरार हो गया। घटना के बाद तत्काल छोटा बेटा नीशू और पत्नी  उसे अस्प ताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रकरण की पूछताछ की मीनाक्षी की शिकायत पर निखिल नेहरा के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने निखिल की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हरिओम को पैतृक रूप से 75 बीघा जमीन, छह दुकानें व कांप्लेक्स और उसके पीछे स्थित जनीन मिली हुई थी। विवाद ना हो इसलिए हरिओम ने मौखिक रूप से इस संपत्ति के तीन हिस्से किये थे। जिसमें 25 बीघा जमीन व दों दुकानें निखिल को दी गई थी। बाकी छोटे बेटे नीशू व खुद के पास रखी। हरिओम ने कुछ रजिस्ट्री किसी के नाम की थी, लेकिन निखिल इससे नाराज बताया जा रहा था। वह अपने पिता से संपूर्ण संपत्ति अपने नाम पर करने के लिए बोलता था।

हरिओम को डर था कि निखिल बैनामा होते ही संपत्ति को बेच देगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पूर्व हरिओम नेहरा ने बुदाना रोड स्थित 05 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसपर वह मैरेज लॉन बनाना चाहते थे, लेकिन निखिल ने इस स्थान पर कॉलोनी बनाना चाहता था, इसको लेकर भी घर में विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *