Quick Samachar: लिविंग रूम को आकर्षक बनाने में सोफा अहम भूमिका निभाता है। खासकर अगर वेलवेट का सोफा हो तो इसका शानदार लुक और मुलायम बनावट कमरे को और भी ज्यादा सुंदर बना देता है। लेकिन समय के साथ वेलवेट के कपड़े पर धूल, मिट्टी और खानेपीने के दाग जमा होने लगते हैं, जिससे इसकी चमक कम होने लगती है। अक्सर लोग वेलवेट सोफे की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट या फिर ड्राई क्लीन का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप खुद ही इसकी सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये घरेलू उपाय कौनकौन से हैं।
चायकॉफी के दाग को तुरंत कैसे छुड़ाएं
अगर वेलवेट के सोफे पर चाय या कॉफी गिर गई है, तो उसे रगड़कर साफ नहीं करना चाहिए। इसके लिए एक साफ और सूखा माइक्रोफाइबर कपड़े को दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से कुछ देर दबाकर रखें। माइक्रोफाइबर कपड़ा नमी को अपने अंदर सोख लेता है, जिससे काफी हद तक दाग कम हो सकता है।
वैक्यूम क्लीनर से हटाएं धूल
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है तो इससे वेलवेट के कपड़े पर जमी धूल और मिट्टी को आसानी से साफ किया जा सकता है। वैक्यूम क्लीनर में सॉफ्ट ब्रश अटैचमेंट लगाकर पूरे सोफे पर धीरेधीरे हल्के हाथों से चलाएं। खासकर किनारों और सिलाई वाली जगह पर अच्छे से सफाई करें। इससे सतह पर जमी धूल हट जाती है और कपड़ा साफ नजर आता है।
बिना वैक्यूम क्लीनर के धूल कैसे साफ करें
अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक और तरीका है जिसकी मदद से आप वेलवेट के कपड़े पर जमी धूल और मिट्टी साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े को वेलवेट के रेशों की दिशा में धीरेधीरे फेरें। यह कपड़ा धूल को अपने अंदर समेट लेता है, जिससे सोफे की सतह साफ नजर आती है। इसके अलावा आप मुलायम ब्रिसल्स वाले ब्रश की मदद से भी धूलमिट्टी साफ कर सकते हैं। हालांकि, ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें।
दाग हटाने के दो आसान तरीके
पहला तरीका
वेलवेट के सोफे पर लगे दाग को हटाने के लिए हर नुस्खे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इससे कपड़ा खराब हो सकता है। दाग को साफ करने के लिए आप लिक्विड साबुन का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी पानी में माइल्ड लिक्विड साबुन की कुछ बूंदें डाल दें। अब माइक्रोफाइबर कपड़े को इसमें हल्का सा गीला करें और दाग वाली जगह पर थपथपाते हुए साफ कर लें। कपड़ा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए।
दूसरा तरीका
वेलवेट के सोफे पर लगे जिद्दी और ऑयली दाग को हटाने का दूसरा कॉर्नफ्लोर वाला नुस्खा है। अगर सोफे पर तेल या कोई ऑयली दाग लगा है, तो प्रभावित जगह पर थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर छिड़क दें। 20 से 30 मिनट बाद किसी सॉफ्ट ब्रश से इसे हटा दें। इससे दाग काफी हद तक हल्का हो सकता है। सफाई के बाद सोफे को अच्छी तरह सूखने दें।
ध्यान रखें ये बातें
वेलवेट के कपड़े को जोर से नहीं रगड़ना चाहिए।
केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, ये कपड़े को खराब कर सकते हैं।
हार्ड ब्रश के इस्तेमाल से वेलवेट का कपड़ा खराब हो सकता है।
अधिक पानी डालने से भी वेलवेट का कपड़ा खराब हो सकता है।
💬 Comments (0)
Leave a Comment