Quick Samachar: Cocktail 2 Movie: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस समय काफी चर्चा में है। 19 जून को फिल्म अपनी रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म के प्रमोशन में एक्टर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। ये फिल्म साल 2012 में ‘कॉकटेल’ की सीक्वेल है।

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर कुणाल नाम के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं कृति और रश्मिका नाम के किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म लगभग 2 घंटे और 30 मिनट की बताई जा रही है।

कॉकटेल 2 की एडवांस बुकिंग

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों पर है, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज के पहले दिन के लिए अब तक 57 हजार से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जो शानदार शुरुआत की ओर इशारा करती है।

फिल्म ने ब्लॉक सीटों को छोड़कर करीब 1.97 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।