Quick Samachar: Hair Care Tips: हर व्यक्ति बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखना चाहता है लेकिन बढ़ते प्रदूषण, अनियमित खानपान, तनाव और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू चीजों का इस्तेमाल सही समझते हैं जो बालों को नुकसान से बचा सकते हैं। इसके लिए प्राकृतिक चीजों से बना हेयर मास्क एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
हाल ही में मशहूर एक्टर प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने DIY हेयर मास्क शेयर किया है जो बालों को मजबूत बनाने के साथसाथ उन्हें शाइनी बनाने में भी मदद कर सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हेयर मास्क बनाने का तरीका शेयर किया है जो उनके पहले हफ्ते का हेयर केयर रूटीन का हिस्सा है। खास बात यह है कि इस हेयर मास्क को घर पर रखी चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री
नारियल तेल एक छोटा चम्मच
मेथीदाना एक छोटा चम्मच
रोजमेरी ऑयल एक छोटा चम्मच
चावल का पानी एक छोटा चम्मच
चिया सीड्स एक छोटा चम्मच
हेयर मास्क बनाने का तरीका
एक बाउल में नारियल तेल, मेथीदाना, रोजमेरी ऑयल, पके हुए चावलों का पानी और भिगोए हुए चिया सीड्स डालें। चिया सीड्स की मदद से मिश्रण जैली जैसा बन जाता है, जिससे ये बालों में आसानी से लगाया जा सकता है। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर हेयर मास्क बना तैयार कर लें। इस हेयर मास्क को करीब एक घंटे लगाकर छोड़ दें। फिर बालों को शैंपू कर लें।
इस हेयर मास्क को डॉ. मधु चोपड़ा ने अपने बालों में लगाते हुए बताया कि यह उनके पहले हफ्ते का हेयर केयर रूटीन है। इसी तरह वह दूसरे, तीसरे और चौथे हफ्ते का रूटीन दर्शकों के साथ साझा करेंगी।
हेयर मास्क के फायदे
नारियल का तेल बालों की जड़ों से प्रोटीन की कमी को कम करने और उन्हें सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है। मेथी के बीज बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, चावल का पानी बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा चिया सीड्स बालों को नमी देने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। हेयर मास्क के इस्तेमाल के अलावा बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए सही देखभाल, खानपान और स्वस्थ लाइफस्टाइल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।
💬 Comments (0)
Leave a Comment