​​पत्नी ने शराब छोड़ने को कहा, गुस्साए पति ने कैंची से कर दिए 10 वार; 12 साल के बेटे ने बचाई मां की जान​​​

​​पत्नी ने शराब छोड़ने को कहा, गुस्साए पति ने कैंची से कर दिए 10 वार; 12 साल के बेटे ने बचाई मां की जान​​​
​​पत्नी ने शराब छोड़ने को कहा, गुस्साए पति ने कैंची से कर दिए 10 वार; 12 साल के बेटे ने बचाई मां की जान​​​

ग्वालियर में घरेलू विवाद का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को अपने पति को शराब छोड़ने की सलाह देना भारी पड़ गया. आरोप है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. हैरानी की बात यह है कि अगर मौके पर मौजूद 12 वर्षीय बेटा हिम्मत नहीं दिखाता, तो घटना और भी भयावह हो सकती थी. घायल महिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.

दरअसल, माधोगंज थाना क्षेत्र की प्रीतमपुर कॉलोनी में रहने वाले कमल सेन और उनकी पत्नी डॉली सेन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. डॉली का आरोप है कि कमल शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर मारपीट करता था. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले करीब दो महीने से अपने मायके में रह रही थी.

पति ने दिया था शराब छोड़ने का भरोसा

डॉली के अनुसार, उसने पति के सामने साफ शर्त रखी थी कि वह तभी उसके साथ रहेगी जब वह शराब पीना छोड़ देगा. रविवार को कमल ने उसे घर बुलाया और भरोसा दिलाया कि अब वह शराब नहीं पिएगा. इसके बाद दोनों अपने बच्चों के साथ घूमने भी गए. परिवार को लगा कि शायद रिश्ते में आई दूरियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन घर लौटते ही हालात बदल गए.

विरोध करने पर हुआ जानलेवा हमला

महिला का आरोप है कि घर लौटते समय कमल ने फिर शराब पी ली थी. जब घर पहुंचकर डॉली ने इसका विरोध किया तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया. आरोप है कि उसने कैंची उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया और लगातार 8 से 10 वार किए. हमले में डॉली गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी.

बेटे ने दिखाई हिम्मत

घटना के दौरान घर में मौजूद 12 साल के बेटे ने साहस दिखाया और बीच-बचाव कर अपनी मां को बचाने का प्रयास किया. बच्चे की हिम्मत के कारण ही महिला की जान बच सकी. आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.

घायल डॉली सेन ने अपने सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पति उन्हें अपने माता-पिता के समर्थन से प्रताड़ित करता था. डॉली का आरोप है कि परिवार की ओर से उन्हें कभी सहयोग नहीं मिला और उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी.

अस्पताल में चल रहा इलाज

हमले में गंभीर रूप से घायल डॉली सेन को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद आरोपी कमल सेन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *