तीसरी-चौथी कक्षा की बच्चियों को गोद में बैठाता, फिर करता गंदी हरकतें… वाशिम में 56 साल का टीचर अरेस्ट

तीसरी-चौथी कक्षा की बच्चियों को गोद में बैठाता, फिर करता गंदी हरकतें… वाशिम में 56 साल का टीचर अरेस्ट
Featured Image

पुलिस ने किया आरोपी टीचर को गिरफ्तार.

Washim Crime News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिले के एक जिला परिषद (ZP) प्राथमिक स्कूल में 56 वर्षीय शिक्षक द्वारा तीसरी और चौथी कक्षा की मासूम छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का मामला उजागर हुआ है. घटना का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान 56 वर्षीय दिलीप बोरकर के रूप में हुई है. आरोप है कि वह क्लास में पढ़ाई कराने के बहाने तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छोटी-छोटी बच्चियों को अपने पास बुलाता था और उन्हें कथित तौर पर अपनी गोद में बैठाकर अश्लील व गलत नीयत से हरकतें करता था.

डर के साये में थीं बच्चियां, शिक्षिका को बताई आपबीती

पीड़ित बच्ची ने बताया कि शिक्षक की यह हैवानियत पिछले कई महीनों से लगातार चल रही थी. डर और हिचकिचाहट के कारण मासूम बच्चियां चुप रहीं और किसी से कुछ नहीं कह सकीं. हालांकि, आरोपी की प्रताड़ना जब हद से बढ़ गई, तो एक हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित बच्ची ने स्कूल की ही एक महिला शिक्षिका को अपनी पूरी आपबीती सुना दी. महिला शिक्षिका ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझा और परिजनों व स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी.

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

मासूम बच्चियों के साथ हुई इस घिनौनी करतूत की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक दिलीप बोरकर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को वाशिम पुलिस के हवाले कर दिया.

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, इन-कैमरा बयान हुए दर्ज

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वाशिम पुलिस स्टेशन में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने पीड़ित बच्ची समेत अन्य संभावित पीड़ित छात्राओं के इन-कैमरा बयान दर्ज किए हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया में बच्चियों की निजता सुरक्षित रहे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि क्या उसने स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह का गलत व्यवहार किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *