Quick Samachar: हॉट योगा: जैसा इसका नाम है ये योग करने का ठीक वैसा ही तरीका है. इसमें योगाभ्यास को 38 से 40 डिग्री टेम्परेचर वाले रूम में किया जाता है, जिससे मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने के साथ ही कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर से पसीने के साथ टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.

हॉट योगा से फ्लोटिंग तक…5 योग के तरीके जिनके बारे में बहुत कम लोग हैं जानते?​

एरियल योगा:योग करने के इस तरीके के बारे में कुछ लोगों को पता होता है, क्योंकि कई सेलिब्रिटी भी इसे फॉलो करते हैं. इसमें पारंपरिक योगासनों को हवा में लटकते हुए किया जाता है. बॉडी को सपोर्ट करने के लिए का यूज करते हैं जो एक तरह का झूला होता है. इसमें योगासनों को गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध किया जात है, जिससे बैलेंस बनाने से लेकर शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने तक में मदद मिलती है.

पावर योगा: योग करने के इस तरीके में तेज गति वाले योगासन किए जाते हैं. इसे योग की शक्तिप्रधान शैली मानी जाता है. योग करने का ये तरीका पारंपरिक योगासनों और मॉडर्न फिटनेस टेक्नीक का कॉम्बिनेशन है. इसमें कैलोरी बर्न करने से लेकर मसल्स की ताकत और पेशेंस को बढ़ाया जाता है.

फ्लोटिंग योगा: इसे एक्वा या वाटर योगा के नाम से भी जाना जाता है. इसमें योगासनों को पानी के ऊपर किया जाता है, जिसमें तैरने वाले पेडलबोर्ड या मैट पर योगासन किए जाते हैं. ये मुख्य रूप से बैलेंसिंग पावर को मजबूत करने के साथ ही कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाता है.

कैट और डॉग योगा: आज के टाइम में कैट एंड डॉग योगा करने का ट्रेंड भी बढ़ा है. दरअसल लोग अपने पालतू पेट्स के साथ योगासन करते हैं. इसमें पेट्स कमरे में घूमते रहते हैं और उनकी हल्की खेलने की आवाजें मन को शांत करके स्ट्रेस को दूर करती हैं.