पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या; सिर पर वार के बाद धारदार हथियार से काटा गला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या; सिर पर वार के बाद धारदार हथियार से काटा गला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Featured Image

Agra Husband Murder Wife: आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीली पोखर में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला की उसके ही पति द्वारा हत्या किए जाने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने बाद घर लौटे पति ने पत्नी पर पहले सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया और इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला काट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आगरा पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पति करीब एक माह से घर से बाहर था और सोमवार को ही घर वापस लौटा था। लेकिन घर लौटने के बाद ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ या हत्या के पीछे कोई अन्य वजह थी, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगा खुलासा

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। आगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामलें को खुलासा होगा।

बता दें कि जैसे ही इस वारदात की जानकारी पीली पोखर क्षेत्र में फैली लोगों में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानिय लोगों नें भी जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *