Quick Samachar: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरजचमक और तेज हवाओं की गतिविधियों बढ़ सकती हैं। 

UP Weather Update: 24 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वी यूपी में बारिश और आंधी के आसार​

24 जून तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी अगले 7 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 जून से 24 जून तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की कोई विशेष गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी और गर्मी का असर बना रह सकता है। 

हालांकि 25 जून से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरजचमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। वहीं 26 जून को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कहींकहीं बारिश और गरजचमक की संभावना जताई गई। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खड़ी से आने वाली नम हवाओं और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 24 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रीमानसून गतिविधियों तेज हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताी गई है उनमें गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

लू को लेकर जारी की गई चेतावनी

मौसम विभाग ने 21 जून से 24 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार इन दिनों कुछ स्थानों पर लू का प्रभाव बना रह सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इस अवधि में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 25 और 26 जून के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 24 जून के बाद कई जिलों में केवल बारिश ही नहीं बल्कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरजचमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 
विभाग ने लोगों और किसानों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश के बाद तापमान में आएगी गिरावट

जून महीने में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 जून के बाद होने वाली बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।