Quick Samachar: योग एक ऐसी पद्धति है जो भरी गर्मी में भी हमारे शरीर को ठंडा रख सकती है. लेकिन इसके टाइप हॉट योगा को गर्मी में करने से पहले कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि हॉट योगा क्या होता है? इसे भरी गर्मी में करने से क्यों परहेज करना चाहिए. अगर कोई इस कंडीशन में इसे ट्राई करता है तो शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं चलिए आपको बताते हैं.

क्या है हॉट योगा योग की ऐसी पद्धति है जिसमें शरीर से ज्यादा से ज्यादा पसीना निकालने की कोशिश की जाती है. इसमें 35 से 40 डिग्री वाले बंद कमरे में अभ्यास कराया जाता है. इसके जरिए शरीर में लचीलापन लाने की भी कोशिश की जाती है. वैसे भीषण गर्मी, लू या हीटवेव के दौरान इसे करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ जाता है.
बॉडी का टेंपरेचर बढ़ना भरी गर्मी में पहले ही शरीर बाहरी तापमान का सामना कर रहा होता है. इस मौसम में योग करने से बॉडी के अंदर का टेंपरेचर भी बढ़ जाता है. ऐसे में हीट स्ट्रेस, सिर में दर्द, चक्कर आना जैसी दिक्कतें हो सकती है.
हार्ट रेट का बढ़ना गर्मी भरे कमरे में अभ्यास करने से दिल पर एक्स्ट्रा प्रेशर आता है क्योंकि इसे शरीर को ठंडा रखने में ओवर मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में कुछ लोगों का हार्ट रेट बढ़ सकता है या फिर ब्लड प्रेशर अपडाउन हो सकता है. पहले से दिल की बीमारी है तो ऐसे लोगों को भूल से भी अभ्यास का ये तरीका अपनाना नहीं चाहिए.
हिडाइड्रेशन का डर हॉट योगा को करने का उद्देश्य शरीर से ज्यादा से ज्यादा पसीना निकालना है, लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि कभीकभी ये डिहाइड्रेशन की वजह भी न जाता है. इसे करते हैं तो बॉडी में पानी या दूसरी हाइड्रेटिंग चीजों से इलेक्ट्रोलाइट्स के बैलेंस को ठीक रखें.
चक्कर या बेहोशी गर्मी में शरीर से अगर पसीने के जरिए ज्यादा पानी निकलता है तो मिनरल्स की कमी का डर भी बन जाता है. ऐसे में हॉट योगा करने से चक्कर या बेहोशी भी आ सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि इस गलती से ब्लड प्रेशर गिरता है जिससे बेहोशी या चक्कर आने की समस्या हो सकती है.
💬 Comments (0)
Leave a Comment