Quick Samachar: International Yoga Day Mathura: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गणेशरा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा, जिलाधिकारी सी.पी. सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।

युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने लिया बढ़चढ़कर भाग
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है योग
इस अवसर पर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि योग का संबंध योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भूमि ब्रज से भी जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता समाज के लिए शुभ संकेत है।
प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए योग
जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने सभी ब्रजवासियों को की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और समृद्ध जीवन का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पूरे स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। अंत में अतिथियों ने योग प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा योग को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
💬 Comments (0)
Leave a Comment