ऐतिहासिक टी20 मैच से पहले जापान के कप्तान ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा भारत के लिए हमारे पास भी तगड़ी टीम मौजूद​

ऐतिहासिक टी20 मैच से पहले जापान के कप्तान ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा भारत के लिए हमारे पास भी तगड़ी टीम मौजूद​

Kendel Kadowaki Fleming: भारतीय टीम को अभी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में टीम इंडिया को अपने ही घर में मेहमान के तौर पर खेलना है, लेकिन इसके बाद भारत को एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान के खिलाफ एतिहासिक टी20 मैच खेला जाना है. इस ऐतिहासिक मैच से पहले जापान के कप्तान ने भारत को खुली चुनौती दी है.

भारत और जापान के बीच होने वाले मैच से पहले जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी फ्लेमिंग और युवा आल राउंडर चार्ली हाराहिंजे ने कहा है कि उनकी टीम भारत से किसी मामले में कम नहीं है और वो टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देंगे.

भारत से मैच से पहले जापानी कप्तान ने दी खुली चुनौती

भारत और जापान के बीच ये ऐतिहासिक मैच सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा. कादोवाकीफ्लेमिंग के लिए एशियाई खेलों में भारत के साथ अफगानिस्तान और नेपाल की मेजबानी करना इस बात का प्रमाण है कि जापान में क्रिकेट ने कम समय में कितनी प्रगति की है.

इस मैच के बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है, जहां टीम इंडिया अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने मैदान में उतरने वाली है.

जापान के कप्तान केंडल कादोवाकीफ्लेमिंग ने कहा कि

“यह बेहद रोमांचक है और मुझे लगता है कि अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों का जापान आना यहां क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा विकास है. कुछ साल पहले तक हमने शायद सोचा भी नहीं होगा कि इसे आयोजित करना संभव होगा.”

हमारे पास भी काफी अच्छे खिलाड़ी मौजूद: Kendel Kadowaki Fleming

जापान के कप्तान केंडल कादोवाकीफ्लेमिंग ने अपने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि

“भारत के खिलाफ खेलने का मौका जितना भी रोमांचक होगा, हम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतर रहे हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हम यह दिखाने के लिए उतरेंगे कि पुरुष टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं. निश्चित रूप से भारत जैसी टीम के पास तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजी और स्पिन हर विभाग में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं.”

जापानी कप्तान केंडल कादोवाकीफ्लेमिंग ने आगे कहा कि

“इसलिए विश्व स्तरीय खिलाड़ियों और उस प्रारूप में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को खेलते हुए देखना हमारे लिए शानदार अनुभव होगा.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *