शादी के बीच मंडप में ही घुस आई दुल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर हुई दूल्हे की धनाधन पिटाई

शादी के बीच मंडप में ही घुस आई दुल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर हुई दूल्हे की धनाधन पिटाई
शादी के बीच मंडप में ही घुस आई दुल्हे की गर्लफ्रेंड, फिर हुई दूल्हे की धनाधन पिटाई

प्रेम और शादी ये दोनों ही जिंदगी के लिए एक बड़े पेचीदा मामले होते हैं. व्यक्ति जिसके साथ प्रेम करता हैं ये जरूरी नहीं कि उसी के साथ शादी भी रचाए. प्रेमी या प्रेमिका के साथ ब्याह ना करने की कई साड़ी वजहें होती हैं. खासकर जब बात शादी की आती हैं तो अपने पूर्व प्रेमी या प्रेमिका से एक प्रॉपर ब्रेकअप करना चाहिए. यदि आप सामने वाले को झांसे में रखते हैं तो बाद में लेने के देने पड़ सकते हैं. कुछ ऐसा ही हरिद्वार के सिकरोड़ा भगवानपुर में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ. जहाँ पर उसकी प्रेमिका ने बीच शादी में अच्छी खासी पिटाई कर दी. आइये विस्तार से जाने क्या हैं ये पूरा मामला…

आपको बता दें की दरअसल एक युवक की बारात उत्तराखंड के विकासनगर में आई हुई थी. यहाँ पर शुरुआत में तो सब कुछ अच्छे से चला. लेकिन लड़की वालो ने दुल्हे का बड़े जोर शोर से स्वागत किया. इसके बाद जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा तो उसकी पूर्व प्रेमिका वहां आ गई. बस फिर क्या था. इस प्रेमिका ने शादी में अच्छा ख़ासा तमाशा खड़ा कर दिया. इतना ही नहीं युवती में दुल्हे को खूब मारा भी. ये नजारा देख लड़की वालो ने शादी रोक दी.

दुल्हे की अच्छी तरह से धुलाई करने के बाद से युवती उसको पुलिस स्टेशन ले गई. वहां पर उसने दुल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया. युवती का कहना था कि दुल्हे ने उसे शादी का झासा देकर कई बार संबंध बनाए थे. साथ ही युवती ने उसके ऊपर मारपिट करने और प्रताड़ना देने का भी आरोप जड़ा. उधर स्थानीय लोगो ने भी युवती की बाते सुनने के बाद उसका ही साथ दिया. इस तरह दुल्हे की शादी तमाशे में बदल गई. जानकारी के मुताबिक दूल्हा और उसकी गर्लफ्रेंड एक दुसरे के साथ पिछले तीन सालो से रिलेशनशिप में थे. फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं.

उधर सोशल मीडिया पर लोगो का यही कहना हैं कि दुल्हे ने युवती को धोखा देकर ठीक नहीं किया. यदि आप किसी के साथ भी शादी नहीं करना चाहते हैं तो ये बात पहले से ही उसे क्लियर कर देनी चाहिए. यदि इसके बाद भी सामने वाले को कोई तकलीफ नहीं हैं तो आप गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बन कर रह सकते हैं. कुछ महीनो पहले वैसे एक दिलचस्प किस्सा भी आया था जिसमे लड़की दारु पीकर और डीजे लेकर धोखा देने वाले प्रेमी के घर के सामने चली गई थी. इसके बाद वहां उसने डांस कर बहुत तमाशा किया था. वो विडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *