सीधी में इंसानियत​​ शर्मसार: नाला पार करने के लिए पटवारी ने बुजुर्ग को बनाया ‘घोड़ा’, Video वायरल होते ही हड़कंप​​

सीधी में इंसानियत​​ शर्मसार: नाला पार करने के लिए पटवारी ने बुजुर्ग को बनाया ‘घोड़ा’, Video वायरल होते ही हड़कंप​​
Featured Image

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से प्रशासनिक संवेदनहीनता, दबंगई और अमानवीय व्यवहार की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. जिले के ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र में तैनात एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाला पार करने के लिए एक बुजुर्ग ग्रामीण की पीठ पर सवार होकर ‘घोड़ा’ बनाते हुए नजर आ रहा है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा अधिकारी हल्का पटवारी नीलेश नामदेव बताया जा रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पटवारी क्षेत्र में किसी सरकारी या निजी कार्य से पहुंचा था. रास्ते में पानी से भरा नाला पड़ने पर पटवारी ने स्वयं पानी में उतरने के बजाय गांव के ही एक बुजुर्ग ललबा केवट का सहारा लिया. पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर सवार हो गया और बुजुर्ग उसे अपनी पीठ पर लादकर नाला पार कराता दिखा.

ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

किसी वरिष्ठ बुजुर्ग के साथ इस तरह का अमर्यादित और अमानवीय व्यवहार देखकर स्थानीय निवासियों का खून खोल उठा है. ग्रामीणों का कहना है कि एक सरकारी कर्मचारी द्वारा गरीब और बुजुर्ग ग्रामीण की लाचारी का फायदा उठाकर उसकी गरिमा को इस तरह ठेस पहुंचाना न केवल उस व्यक्ति का अपमान है, बल्कि पूरे समाज को शर्मसार करने वाला कृत्य है.

घटना का वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पटवारी नीलेश नामदेव के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *