Andhra Pradesh: 13​​ पेन, एक मोमबत्ती और 5 चम्मच… महिला के पेट के अंदर कैसे पहुंची इतनी चीजें? देख डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया माथा​​

Andhra Pradesh: 13​​ पेन, एक मोमबत्ती और 5 चम्मच… महिला के पेट के अंदर कैसे पहुंची इतनी चीजें? देख डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया माथा​​
Andhra Pradesh: 13 पेन, एक मोमबत्ती और 5 चम्मच... महिला के पेट के अंदर कैसे पहुंची इतनी चीजें? देख डॉक्टरों ने भी पकड़ लिया माथा

Andhra Pradesh Woman Stomach Case: आंध्र प्रदेश के नरसारावपेट में पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची एक महिला के मामले ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. सामान्य दर्द समझकर अस्पताल पहुंची महिला की जांच हुई तो उसके पेट के अंदर ऐसी चीजें मौजूद थीं, जिन्हें देखकर मेडिकल स्टाफ भी दंग रह गया. एंडोस्कोपी में कई पेन, मोमबत्ती और लकड़ी के चम्मच दिखाई दिए. इसके बाद सीटी स्कैन ने स्थिति की गंभीरता साफ कर दी.

एंडोस्कोपी में दिखा चौंकाने वाला नजारा

डॉक्टरों ने महिला का ईसीजी और एंडोस्कोपी कराई. ईसीजी सामान्य थी, लेकिन एंडोस्कोपी में पेट के अंदर कई बाहरी वस्तुएं दिखाई दीं. जांच के बाद डॉक्टरों ने बिना देरी किए इन्हें निकालने का फैसला किया. डॉक्टर रामचंद्र रेड्डी के मुताबिक, पेट में मौजूद करीब 25 सेंटीमीटर लंबा एक पेन गंभीर चोट पहुंचा चुका था.

पेट में मिलीं 13 पेन, 5 लकड़ी के चम्मच

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट से कुल 13 पेन, एक मोमबत्ती और पांच लकड़ी के चम्मच निकाले. डॉक्टरों के अनुसार, लंबे पेन की वजह से महिला के शरीर में न्यूमोमीडियास्टिनम जैसी जटिलता पैदा हो गई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एंडोस्कोपी और लैप्रोस्कोपी की मदद से सभी वस्तुओं को बाहर निकाला गया. फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं.

पूछताछ में सामने आया कि यह पहली बार नहीं था. महिला ने डॉक्टरों को बताया कि करीब एक साल पहले भी उसने चार पेन निगल लिए थे. उस समय भी सर्जरी कर उन्हें बाहर निकाला गया था. डॉक्टरों के मुताबिक, उस घटना के बाद महिला को मानसिक स्वास्थ्य विशेशज्ञ के पास भेजा गया था और उसका इलाज चल रहा था.

महिला ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

BBC के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि इस बार महिला का अपने पिता के साथ विवाद हुआ था. इसके बाद उसने ये वस्तुएं निगल लीं. डॉक्टरों का कहना है कि बार-बार ऐसी चीजें निगलने के पीछे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भूमिका निभा सकती हैं. इसलिए ऐसे मामलों में केवल शरीर से वस्तुएं निकालना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मरीज की मानसिक स्थिति का उपचार और लगातार निगरानी भी जरूरी है.

नुकीली चीजें निगलना क्यों है खतरनाक?

डॉक्टरों के मुताबिक, पेन या बोल्ट जैसी नुकीली वस्तुएं पेट और आंत में छेद कर सकती हैं. इससे गंभीर संक्रमण और सेप्टिक शॉक जैसी जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है. कुछ वस्तुएं लंबे समय तक शरीर में फंसी रहकर दर्द, उल्टी और आंतों में रुकावट जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती हैं. ऐसे मामलों में परिवार का सहयोग और विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य उपचार भी बेहद महत्वपू्रण माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *