मां की आंखों​​ के सामने 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, CCTV में कैद हुआ गुरुग्राम का दर्दनाक हादसा​​

मां की आंखों​​ के सामने 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, CCTV में कैद हुआ गुरुग्राम का दर्दनाक हादसा​​
Featured Image

Gurugram Car Accident: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-5 इलाके में घर के बाहर गली में खेल रही महज 2 साल की मासूम बच्ची की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के वक्त बच्ची की मां भी मौके पर मौजूद थी, देखते-देखते कार का टायर बच्ची के ऊपर चढ़ गया. मां ने दौड़कर बच्ची को गोद में उठाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची की पहचान अधिक राजा तिवारी के रूप में हुई है. बच्ची के पिता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी घर के सामने गली में खेल रही थी. बताया गया कि जिस समय हादसा हुआ बच्ची एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही थी और उसकी मां पास में ही एक महिला से बातचीत कर रही थी.

कुछ मिनट पहले निकली थी कार

परिजनों के मुताबिक, जिस कार से हादसा हुआ, वो घटना से करीब 5 मिनट पहले उसी रास्ते से निकल चुकी थी. पिता का कहना है कि कार चालक ने उस समय गली में बच्चों को खेलते हुए देख लिया था इसके बावजूद, कुछ देर बाद जब कार दोबारा वहां पहुंची और चालक ने कार मोड़ी तो बच्ची उसकी चपेट में आ गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से कार चालक ने लापरवाही दिखाई.

वहीं, कार का टायर बच्ची के ऊपर चढ़ते ही वहां चीख पुकार मच गई. मां तुरंत दौड़कर बच्ची को उठती है और उसे गोद में लेकर रोने लगती है. कुछ देर बाद बच्ची के पिता भी मौके पर पहुंचे. बच्ची के पिता वीरेंद्र तिवारी ने घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी. इसके बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सेक्टर-5 थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है. पिता की शिकायत पर दुर्घटना में शामिल कार चालक की सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान की जा रही है. हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या घटना के पीछे कोई और वजह थी, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है. हालांकि, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली और मां की आंखों के सामने बच्ची हमेशा के लिए खामोश हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *