नई नवेली बहू​​ के साथ बंद कमरे में हो रहा था कांड, चीख-पुकार सुन जेठानी पहुंची तो भिड़ गया ससुर; तब जाके ननद ने खोली घर की डरावनी सच्चाई.!​​

नई नवेली बहू​​ के साथ बंद कमरे में हो रहा था कांड, चीख-पुकार सुन जेठानी पहुंची तो भिड़ गया ससुर; तब जाके ननद ने खोली घर की डरावनी सच्चाई.!​​
नई नवेली बहू के साथ बंद कमरे में हो रहा था कांड, चीख-पुकार सुन जेठानी पहुंची तो भिड़ गया ससुर; तब जाके ननद ने खोली घर की डरावनी सच्चाई.!

Khajni Sasur Assault Bahu At Home: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कलयुगी ससुर पर अपनी ही छोटी बहू की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की घिनौनी कोशिश का गंभीर आरोप लगा है.

पीड़िता का दावा है कि जब वह अपने कमरे में अकेली थी, तब ससुर ने मौका पाकर अंदर घुसकर उसके साथ घिनौनी हरकत की और जबरदस्ती करने की कोशिश की. गनीमत रही कि शोरगुल सुनकर जेठानी मौके पर आ गई, जिसने बीच-बचराव कर किसी तरह बहू की जान बचाई. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार की कलह सड़क पर आ गई है. हैरानी की बात यह है कि घर की बहुओं का आरोप है कि इस परिवार में ऐसी काली करतूतें पहले भी हो चुकी हैं, जिसे पारिवारिक इज्जत का हवाला देकर दबा दिया गया था. लेकिन इस बार पीड़ित बहू चुप बैठने के बजाय सीधे खजनी पुलिस थाने पहुंच गई और ससुर के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की.

कमरे में अकेली थी बहू, कलयुगी ससुर ने पार की सारी हदें

खजनी इलाके के इस घर में जो हुआ, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पीड़ित छोटी बहू ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर नीयत खराब करके अचानक उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा. विरोध करने पर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की. घर के अंदर मचे इस घमासान और चीख-पुकार की आवाज सुनकर तुरंत उसकी जेठानी वहां दौड़कर पहुंची और दोनों ने मिलकर उस दरिंदे ससुर का विरोध किया.

पहले भी कर चुका है ऐसी घिनौनी हरकतें

इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब ननद ने सनसनीखेज खुलासा किया कि उसके अपने पिता यानी उसी ससुर ने पहले उसके साथ भी ऐसी ही गंदी हरकत करने की कोशिश की थी. तब मां के समझाने पर और परिवार की बदनामी के डर से उस मामले को रफा-दफा कर दिया गया था और ससुर ने कसम खाई थी कि वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा. लेकिन अपनी हरकतों से बाज न आने वाले उस ससुर ने अब छोटी बहू को अपना शिकार बनाने की कोशिश की, जिससे पूरा परिवार फूट-फूटकर आमने-सामने आ गया.

इज़्जत बचाने के लिए थाने पहुंची बहू, पुलिस ने शुरू की जांच

परिवार की चारदीवारी के अंदर चल रहा यह गंदा खेल जब बर्दाश्त के बाहर हो गया, तो सोमवार को पीड़ित बहू ने हिम्मत जुटाई और सीधे खजनी थाने पहुंच गई. थाने में महिला की शिकायत सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए. फौरन एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने तलब कर लिया है और आमने-सामने बिठाकर हर एंगल से बारीकी से पूछताछ कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि मामला वाकई में छेड़खानी और जबरदस्ती का है या फिर इसके पीछे घर-परिवार की किसी पुरानी रंजिश या प्रापर्टी विवाद की कोई चाल छिपी है.

– ‘साहब, हमारे ‘मुन्ना’ को ढूंढ लाओ, वरना थाने के आगे बैठ जाएंगे’… रातोंरात गायब हुआ गांव का ‘लाड़ला’; एक-एक पैसा जोड़कर लाए थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *