UP Crime: धर्म​​ की दीवार तोड़कर रचाई शादी, 18 दिन तक होटल के कमरे में… फिर एक ही फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा!​​

UP Crime: धर्म​​ की दीवार तोड़कर रचाई शादी, 18 दिन तक होटल के कमरे में… फिर एक ही फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा!​​
UP Crime: धर्म की दीवार तोड़कर रचाई शादी, 18 दिन तक होटल के कमरे में... फिर एक ही फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा!

प्यार में पागल एक जोड़े ने दुनिया की तमाम बंदिशों और धर्म की दीवारों को पार करने की जिद तो ठान ली थी, लेकिन आखिरकार समाज और परिवार के दबाव ने उनकी जान ले ली. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक यंग कपल ने होटल के कमरे में एक ही फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. लड़का हिंदू था और लड़की मुस्लिम, दोनों अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर हरदोई से भागे थे. अलग-अलग धर्म से होने के कारण आर्य समाज मंदिर में शादी तक कर ली थी. पिछले 18 दिनों से वे लखनऊ के एक गेस्ट हाउस में छिपकर अपनी नई दुनिया बसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

बुधवार को जब कमरा पूरा दिन नहीं खुला और अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं हुई, तो होटल के स्टाफ की सांसें अटक गईं. जब खिड़की से झांककर देखा गया, तो दोनों के शव एक ही दुपट्टे के फंदे पर लटके हुए थे. इस खौफनाक मंजर ने हर किसी का दिल दहला दिया है, और मौके से मिला सुसाइड नोट इस प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की पूरी गवाही दे रहा है.

18 दिनों तक छिपे रहे, आर्य समाज मंदिर में लिए 7 फेरे

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 22 साल का अमित कुमार हरदोई के हरपालपुर का रहने वाला था, जबकि 19 साल की नर्गिस पालिया की रहने वाली थी. दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते थे, जिस वजह से दोनों के परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. परिवार के विरोध के चलते दोनों ने घर से भागने का फैसला किया और सीधे लखनऊ आ पहुंचे.

यहां चिनहट स्थित ‘रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस’ में उन्होंने शरण ली और पूरे 18 दिनों तक उसी कमरे में छिपे रहे. हैरानी की बात तो यह है कि दुनिया की परवाह किए बिना उन्होंने अपने प्यार को मुकाम देने के लिए आर्य समाज मंदिर में जाकर चुपचाप शादी भी कर ली थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को उनका मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ है, जिसमें लड़की का नाम नर्गिस उर्फ पूजा और लड़के का नाम अमित कुमार दर्ज है.

एक ही दुपट्टे से लटके मिले, सुसाइड नोट ने उड़ाई नींद

बुधवार की शाम जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल के कर्मचारी राकेश यादव ने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब उसने खिड़की से झांककर देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर का खौफनाक नजारा देखकर सन्न रह गई. दोनों ने पंखे के कुंडे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी.

कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने इस कहानी को और भी ज्यादा गमगीन बना दिया है. सुसाइड नोट में लिखा था, ‘हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं. हमारी मौत के बाद हमारे परिवारों को परेशान न किया जाए.’ नोट के आखिर में दोनों ने अपने साइन भी किए थे, जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि उन्होंने यह खौफनाक कदम पूरी होशोहवाश और आपसी सहमति से उठाया था.

थाना चिनहट क्षेत्रांतर्गत एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ0 दीक्षा शर्मा द्वारा दी गयी बाइट ।@Uppolice pic.twitter.com/wGCTTBYZzY

— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) September 9, 2026

पिता ने की थी किडनैपिंग की शिकायत, जांच में खुले चौंकाने वाले राज

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जब जब पुलिस ने गहराई से छानबीन की, तो इस दर्दनाक हादसे के पीछे कई चौकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि लड़की के पिता उस्मान ने पहले ही हरपालपुर थाने में 23 अगस्त को बेटी के किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी. पिता का आरोप था कि 21 अगस्त की रात करीब तीन बजे अमित कुमार उनके घर आया था और नर्गिस को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था.

पिता ने अपनी बेटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे. आखिरकार, पुलिस ने हरदोई पुलिस से संपर्क कर परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी. प्यार की खातिर घर-परिवार और समाज से बगावत करने वाले इस जोड़े का अंत इतना दर्दनाक होगा, शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. आज उनकी प्रेम कहानी लखनऊ के एक खामोश होटल के कमरे में हमेशा के लिए दफन हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *