बरेली पर भी चढ़ा 80 के दशक का खुमार, नेताअफसर भी हुए ट्रेंड में शामिल… देखें PHOTOS​

बरेली पर भी चढ़ा 80 के दशक का खुमार, नेताअफसर भी हुए ट्रेंड में शामिल… देखें PHOTOS​

Bareilly 80’s Trend: उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. बरेली में भी इस ट्रेंड का असर देखने को मिल रहा है. शहर के आम लोगों के साथसाथ नेता और पुलिस अधिकारी भी इस ट्रेंड में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. तकनीक की मदद से तैयार की गई इन तस्वीरों में लोग 1980 के दशक के कपड़ों, हेयर स्टाइल और उस समय के माहौल में नजर आ रहे हैं.

इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे लोग कई दशक पीछे लौट गए हों. खास बात यह है कि बरेली के कई ऐसे नेता और अधिकारी भी इस ट्रेंड में शामिल हुए हैं, जिनका जन्म ही 1980 के बाद हुआ है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं और यूजर्स इन्हें पसंद करने के साथसाथ कमेंट भी कर रहे हैं.

बरेली के मेयर उमेश गौतम

भाजपा महापौर उमेश गौतम का 80 वाला अंदाज

बरेली के भाजपा से महापौर उमेश गौतम ने भी इंस्टाग्राम पर 80 के दशक के अंदाज वाली अपनी तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा 1980 स्टाइल वॉज अ स्टेटमेंट. रेट्रो अंदाज में तैयार की गई इस तस्वीर में उनका लुक उस दौर की याद दिलाता नजर आया.
महापौर की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लोग अपने पुराने दौर की यादों से जोड़कर ऐसी तस्वीरें साझा कर रहे हैं.

एसएसपी अनुराग आर्य

SSP अनुराग आर्य की तस्वीर भी आई सामने

बरेली SSP अनुराग आर्य ने भी 80 के दशक के रेट्रो लुक में तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में उस दौर के अंदाज में दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी तरह एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने अपने पति के साथ रेट्रो अंदाज वाली तस्वीर साझा की. उन्होंने तस्वीर के साथ टाइमलेस लिखा. तस्वीर में दोनों का लुक पुराने दौर की याद दिलाता है. सोशल मीडिया यूजर्स को यह अंदाज पसंद आ रहा है.

बरेली साउथ एसपी अंशिका वर्मा व उनके आईपीएस पति केके बिश्नोई और विधायक संजीव अग्रवाल

कैंट विधायक से लेकर वन मंत्री तक दिखे रेट्रो अंदाज में

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर 80 के दशक के लुक वाली अपनी तस्वीर साझा की. उन्होंने इसके साथ वाइबिंग टू द 80 ट्रेंड लिखा. उनकी तस्वीर में भी पुराने दौर का फैशन और अंदाज नजर आया. वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी 80 के दशक के अंदाज में तैयार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीर के साथ उन्होंने भी वाइबिंग टू द 80 ट्रेंड कैप्शन लिखा.

वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार

बरेली में चल रहे इस रेट्रो ट्रेंड की खासियत यह है कि इसमें लोग सिर्फ पुराने कपड़ों और हेयर स्टाइल को ही नहीं अपना रहे, बल्कि तस्वीरों के जरिए उस समय के पूरे माहौल को दोबारा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. कोई 80 के दशक के फिल्मी अंदाज में नजर आ रहा है तो कोई पारंपरिक पहनावे और सादगी वाले लुक को तस्वीर में उतार रहा है.

पुराने लोग इन तस्वीरों को देखकर अपनी यादें कर रहे ताजा

सोशल मीडिया पर रेट्रो तस्वीरें साझा करने का यह चलन अब आम लोगों से निकलकर नेताओं और अधिकारियों तक पहुंच गया है. तकनीक की मदद से तैयार इन तस्वीरों के जरिए नई पीढ़ी भी उस दौर के फैशन और तस्वीरों के अंदाज को देख रही है. वहीं, पुराने दौर से जुड़े लोग इन तस्वीरों को देखकर अपनी यादें ताजा कर रहे हैं. बरेली के नेताओं और पुलिस अधिकारियों की इन तस्वीरों ने फिलहाल सोशल मीडिया पर 80 के दशक का खुमार बढ़ा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *