Quick Samachar: Hardoi NH 731 Bridge Collapse UP: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। लखनऊपलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर के ऊपर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का भारीभरकम करीब 70 फीट लंबा स्लैब अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और घायल हो गए। इस हादसे के बाद क्षेत्र में चीखपुकार मच गई।

सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई के टोडरपुर में पुल का गर्डर गिरने की घटना का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को SDRF टीमों की मदद से बचाव कार्यों को तेज करने, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
💬 Comments (0)
Leave a Comment