Quick Samachar: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पिछले साल आईपीएल 2025 के बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. विराट कोहली ने पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. उसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, अब वो सिर्फ 1 फ़ॉर्मेट में भारत के लिए खेलते नजर आते हैं.

विराट कोहली संन्यास से करेंगे टेस्ट में वापसी? सिर्फ 1 लाइन के जवाब में किंग ने दिया ये संकेत​

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9,230 रन बनाए थे, अब उन्होंने अपने नए जूते लांच किए हैं और इसकी कीमत भी उन्होंने अपने टेस्ट रन के बराबर ही रखा है. इसके लांच के मौके पर जब विराट कोहली से पूछा गया कि क्या वो टेस्ट क्रिकेट में दोबारा वापसी करने वाले हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने सिर्फ 1 लाइन बोली वह अपने नए लांच किए गए जूतों की बिक्री कम होना पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे.

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट में दोबारा वापसी पर साफ कर दिया मना

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से जब वन8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में मजाक में पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे ताकि उनके लाल रंग के जूतों की बिक्री और मुनाफा बढ़ सके? ये जूते टेस्ट क्रिकेट में उनके योगदान और समर्पण से प्रेरित हैं. इस पर कोहली ने हंसते हुए कहा कि

“मैं कम बिक्री होना पसंद करूंगा. मैं इससे आगे बढ़ चुका हूं.”

विराट कोहली का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई. विराट कोहली ने इस दौरान अपने कभी भी हार न मारने वाले रवैये पर भी बात की, इसके लिए उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न की अपनी पारी का जिक्र किया, जहां उन्होंने हार चुके मैच में अकेले भारत को जीत दिलाई थी.

Virat Kohli हैं आईपीएल 2026 से अनफिट

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान आरसीबी के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ चोटिल हो गए थे. विराट कोहली को हैमिस्टिंग की चोट आई थी. अभी तक वो उस चोट से उबर नही सके हैं. विराट कोहली इसी चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर थे.

वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें टीम इंडिया में जगह दी गई है, लेकिन फिटनेस के आधार पर ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा.