Quick Samachar: ताकेशी कैसल गेम का एक्सपीरियंस अगर आपको असल जिंदगी में लेना है तो दिल्ली के गुरुग्राम जाना होगा. ये दिल्लीएनसीआर के सबसे बड़े एडवेंचर पार्क में से एक है जहां पर आप सोलो और टीम के साथ गेम्स और थ्रिलिंग एक्टिविटी का एक्सपीरियंस कर सकते हैं. फैमिली संग फन से लेकर दोस्तों के साथ एक एडवेंचर भरा दिन बिताने तक के लिए ये एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है. यहां पर आपको अलगअलग पैकेज मिल जाते हैं जिनके प्राइज एक्टिविटी के हिसाब से कमज्यादा होते हैं.

Experience Takeshis Castle in Real Life: असल जिंदगी में ‘ताकेशी कैसल’ गेम खेलें, दिल्ली में यहां है ये खास जगह​

इस एलिवेट एडवेंचर पार्क में आपको स्विमिंग पूल से लेकर जिपलाइन, सोलो स्विंग, टैक्सास बुल राइड, डेविल क्लाइंब, विपआउट चैलेंज, मैजिक वॉल, ताकेशी स्लिपरी वॉल जैसी 50 प्लस एक्टिविटी करवाई जाती हैं. अब जान लेते हैं इस पार्क की बाकी की डिटेल्स.

कहां ये ये एडवेंचर पार्क?

एलिवेटटीम, स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर पार्क फरीदाबाद रोड, बालोला, बंधवारी, गुरुग्राम में स्थित है. यहां पहुंचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपनी गाड़ी से ड्राइव करके पहुंच सकते हैं. इसके अलावा कैब बुक कर सकते हैं. ये एडवेंचर पार्क ग्वाल पहाड़ी पर स्थित है और दिल्ली से कम से कम 3040 किलोमीटर पड़ता है. ट्रैफिक नहीं है तो ड्राइव करके पहुंचने में तकरीबन 1 घंटा लग सकता है. मेट्रो से आप Millennium City Centre Gurugram स्टेशन पर उतर सकते हैं और यहां से कैब, ऑटो ले सकते हैं. ये पार्क आमतौर पर सुबह साढ़े दस से रात साढ़े नौ बजे तक ओपन रहता है.

6 अलगअलग हैं पैकेज

आप इस एलिवेट एडवेंचर पार्क में अपने बजट और टाइमिंग के हिसाब से अलगअलग पैकेज ले सकते हैं. इसके लिए आप पैकेज में दी गई एक्टिविटी कम और ज्यादा होती हैं और इसी के हिसाब से प्राइज हते हैं. एलिवेट सनराइजर्स, एलिवेट रॉयल चैलेंजर्स, एलिवेट सुपर किंग्स, ताकेशीज़ बैटल, ताकेशीज़ सनराइजर्स और घोस्ट राइडर द गोल्डन पास जैसे पैकेज हैं. यहां पर कुछ पैकेज में आपको खाना भी मिलता है. हालांकि इसके बारे में वहां पहुंचकर डिटेल में जानकारी जरूर लें.

View this post on Instagram

A post shared by Elevate 2.0 – Team, Sports & Adventure

कितने से कितने तक के हैं पैकेज?

एलिवेट एडवेंचर पार्क में 999 से लेकर 3 हजार तक के पैकेज शामिल हैं. शुरुआत वाले पैकेज में लगभग 10 एक्टिविटी करवाई जाती हैं तो वहीं फुल पैकेज में 50 से ज्यादा एक्टिविटी होती हैं. एक्टिविटी के हिसाब से आपके वहां पर रुकने की टाइमिंग भी अलग होती है जैसे किसी पैकेज में 2 घंटे तो किसी में 4 घंटे आप इस पार्क में रुक सकते हैं.

ऑनलाइन ले सकते हैं जानकारी

इस पार्क में पहुंचकर आप ऑफलाइन पैकेज भी ले सकते हैं और ऑनलाइन भी पैकेज की जानकारी मौजूद है. आप साइट पर विजिट कर सकते हैं जहां पर कॉन्टेक्ट नंबर से लेकर पैकेज की सारी जानकारियां मिल जाएंगी.

View this post on Instagram

A post shared by Elevate 2.0 – Team, Sports & Adventure

ताकेशी बैटल पैकेज

आपको वहां पर एलिवेट ताकेशी बैटल पैकेज चुनना चाहिए ये खासकर उन्हीं लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ताकेशी कैसल का रियल लाइफ एक्सीपिरयंस लेना चाहते हैं. इसमें फिसलन वाली दीवार, से लेकर भूलभुलैया डोर, टायरों की घेराबंदी जैसी कई एक्टिविटी हैं. इसी तरह की कुछ एक्टिविटी घोस्ट राइजर में भी मिलती हैं.