पहले करोड़ों के नकली नोट, अब मिली 1.20 लाख के सिक्कों की खेप; PNB चेस्ट कांड से तो नहीं जुड़ा मामला?​

पहले करोड़ों के नकली नोट, अब मिली 1.20 लाख के सिक्कों की खेप; PNB चेस्ट कांड से तो नहीं जुड़ा मामला?​

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ से अधिक के नकली नोट मिलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि यहां अब एक लाख 20 हजार के नकली सिक्के बरामद हो गए हैं. मामले की जांच एनआईए कर रही है. जांच के दौरान ही नकली सिक्कों की खेप पकड़े जाने से जिले में हड़कंप मच गया है. सिटी कोतवाली पुलिस और सहारनपुर पुलिस की एसओजी टीम ने लाखनौर से भारी मात्रा में 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद की है.

सिक्कों के साथ आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन को हिरासत में लिया गया है. सहारनपुर पुलिस के मुताबिक पिछले कई दिनों से जिले में नकली सिक्कों की सप्लाई आने की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम ने जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों कुलदीप और विपिन को हिरासत में लिया और पूछताछ की. फिर इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 20 रुपये के नकली सिक्कों की बड़ी खेप बरामद की.

कमीशन पर खपाते थे नकली सिक्के

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए उन्हें मोटा कमीशन मिलता था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी कुलदीप ने बताया कि करीब 4,000 रुपये के नकली सिक्कों की एक थैली तैयार होती थी. इसे बाजार में दुकानदारों को सप्लाई करने के बदले उन्हें 400 रुपये कमीशन मिलता था. बाजार में खुले पैसों की जरूरत होने के कारण दुकानदार भी इन सिक्कों को बड़े आराम से ले लेते थे.

कहां से आई ये खेप?

पुलिस के मुताबिक पुलिस इस नकली सिक्कों की खेप की सप्लाई चेन को खंगाल रही है. पता किया जा रहा है कि ये सिक्के कहां से और कैसे शहर पहुंचे. साथ ही पता किया जा रहा है कि इससे पहले कितनी बार यह खेप सहारनपुर पहुंची है. इसके अलावा पुलिस पीएनबी चेस्ट कांड से भी मामले को जोड़कर देख रही है. उधर, एनआईए ने PNB करेंसी चेस्ट कांड में एक आरोपी को अरेस्ट करते हुए उसके पास से 20,200 रुपये बरामद किए हैं.

हाउस कीपर है आरोपी

पुलिस के मुताबिक PNB करेंसी चेस्ट कांड में आरोपी विशाल पार्टटाइम हाउस कीपर है. उसके कब्जे से 20,200 रुपये की नकदी बरामद हुई है. इससे पहले NIA ने पीएनबी करेंसी चेस्ट के अधिकारी अमित को गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के बालेली गांव के रहने वाले विशाल के खिलाफ करेंसी चेस्ट में रखे नोटों के बंडलों से 4,33,900 रुपये की रकम निकालने का आरोप है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *