Poonch Rape Case:​​ पुंछ में​​ 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, टैक्सी ड्राइवर और दोस्त गिरफ्तार​​

Poonch Rape Case:​​ पुंछ में​​ 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, टैक्सी ड्राइवर और दोस्त गिरफ्तार​​
Featured Image

Poonch Gang Rape Case: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 7वीं क्लास की छात्रा के साथ कथित गैंग-रेप के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा के साथ कथित तौर पर एक टैक्सी ड्राइवर और उसके दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं जिनमें गैंग-रेप, अपहरण और गलत तरीके से बंधक बनाना शामिल है और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीन दिन तक बनाया बंधक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा के पिता ने बुधवार दोपहर गुरसाई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि 6 सितंबर को घर लौटते समय उनकी बेटी जहीर मुश्ताक (उर्फ सोनू) की टैक्सी में बैठी थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि ड्राइवर अपने दोस्त मोहम्मद इरफान के साथ उसे अपने घर ले गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने छात्रा को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

पुंछ निवासियों में आक्रोश का माहौल

इस घटना से सीमावर्ती जिले पुंछ के निवासियों में गुस्सा, दुख और डर का माहौल है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब किश्तवाड़ जिले के लोग 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और मौत के मामले के सदमे से अभी उबर भी नहीं पाए थे।

उस मामले में आरोप था कि छतरू इलाके के एक स्कूल टीचर ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में गर्भपात की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उस मामले में पहले सात लोगों को गिरफ्तार किया था और जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।

क्राइम ब्रांच ने 10वें आरोपी को किया गिरफ्तार

जांच अपने हाथ में लेने के बाद, क्राइम ब्रांच ने उस मामले में 10वें आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जांच से पता चला कि स्कूल टीचर खालिद हुसैन ने कथित तौर पर कई महीनों तक नाबालिग का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक हुसैन ने गर्भपात कराने वाली दवाएं देने की साजिश रची, जिसके कारण किशोरी की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *