Quick Samachar: Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जेल में बंद एक बंदी की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. बंदी को देह व्यापार रैकेट चलाने के मामले में जेल भेजा गया था. अभी तक कि जानकारी के अनुसार बंदी शराब का लती था जिसकी वजह से उसका लिवर खराब हो गया था. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.

Kanpur: देह व्यापार के मामले में जेल में बंद कैदी की मौत, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंची थी पुलिस​

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित खाड़ेपुर कर्रही निवासी 52 वर्षीय अंबिका सिंह जेल में बंद थे और रविवार देर शाम उपचार के दौरान निधन हो गया. अंबिका सिंह को 16 मई को रावतपुर पुलिस ने कथित देह व्यापार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

शराब का आदी था मृतक

अंबिका सिंह के परिवार में उनके दो बेटे, करन प्रताप और यश प्रताप हैं. उनकी पत्नी शशि सिंह का पहले ही निधन हो चुका है. बड़े बेटे करन प्रताप ने बताया कि वह बेंगलुरु की एक पिज्जा कंपनी में कार्यरत हैं और लंबे समय से अपने पिता के साथ उनका अधिक संपर्क नहीं था. उन्होंने बताया कि उनके पिता शराब के लती थे और मां के निधन के बाद से वो काफी शराब पीने लगे थे.

जेल प्रशासन के अनुसार जेल में आने से पहले अंबिका सिंह काफी शराब पीता था. तबियत बिगड़ने पर उसको उर्सला अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया. सोमवार को इलाज के दौरान अंबिका सिंह की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.

देह व्यापार के मामले में हुआ था अरेस्ट

जानकारी के अनुसार अंबिका सिंह के ऊपर आरोप लगा था कि वो सेक्स रैकेट चलाता है. काफी समय से शराब भी पिया करता था. उसके बेटे उससे ज्यादा कोई मतलब नहीं रखते थे और दूसरे शहर में अपनी नौकरी करते थे. पिता और पुत्रों के बीच ज्यादा कोई बातचीत भी नहीं होती थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा.