BCCI ने बताया क्यों हरमनप्रीत कौर ने नही लिया मोहसिन नकवी से एशिया कप 2026 की ट्रॉफी​

BCCI ने बताया क्यों हरमनप्रीत कौर ने नही लिया मोहसिन नकवी से एशिया कप 2026 की ट्रॉफी​

Mohsin Naqvi: एशिया कप 2026 फाइनल में कल रात भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की टीम से हुआ. भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए, वहीं श्रीलंका की टीम को मात्र 111 रनों पर आलआउट कर दिया और ख़िताब अपने नाम किया.

भारतीय टीम ने जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मामलों के संघीय मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. अब बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह बताई है.

BCCI ने बताया क्यों हरमनप्रीत कौर ने नही ली Mohsin Naqvi से ट्रॉफी

मैच के बाद लगभग 45 मिनट तक मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए खड़े रहे, लेकिन टीम इंडिया नहीं गई. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने के टीम इंडिया के फैसले का समर्थन किया और इस फैसले के पीछे का कारण बताया. उन्होंने IANS से बात करते हुए कहा कि

“हमारी मेंस टीम ने एक साल पहले एशिया कप जीता. अप्रैल 2025 के बाद से हमारी स्थिति नहीं बदली है. इसके बाद हमारे देशवासियों की ओर से दबाव था कि हमें पड़ोसी देश से कोई रिश्ता नहीं रखना है और उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलना है. हालांकि, हमारी सरकार की पॉलिसी है कि हमें टूर्नामेंट्स में सभी टीमों से खेलना है. इसका अर्थ यह नहीं कि हम सभी चीजें फॉलो करेंगे.”

Mohsin Naqvi हैं पाकिस्तान के गृहमंत्री

भारतीय टीम ने इससे पहले जब एशिया कप 2025 की ट्रॉफी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता था, तो उन्होंने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. मोहसिन नकवी उस दौरान ट्रॉफी अपने साथ लेकर गए थे. हालांकि इस बार उन्हें खुद मैदान छोड़ना पड़ा.

मोहसिन नकवी को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि

‘हमारे देश के हितों के खिलाफ काम करने वाले प्रमुख नेताओं में से एक से हम ट्रॉफी नहीं ले सकते. महिला टीम ने मेंस टीम के निर्णय का सम्मान किया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे हमारे प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *