Quick Samachar:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पॉपुलर एक्टर थलपति विजय 22 जून को 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर देशभर के राजनेताओं और सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इंटरनेट पर बवाल तब मच गया जब फैंस ने नोटिस किया कि विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश नहीं किया। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ फैंस पैनिक हो गए और दावा करने लगे कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

पिछले सालों में इंटरनेट ब्रेक करने वाली तस्वीरें की थीं शेयर

Thalapathy Vijay के बर्थडे पर Trisha Krishnan की ‘नो पोस्ट’ से फैंस हुए परेशान​
फैंस के परेशान होने की वजह यह है कि तृषा पिछले कई सालों से लगातार विजय के बर्थडे पर उनके साथ अपनी क्लोज तस्वीरें पोस्ट करती आ रही थीं। साल 2023 में उन्होंने फिल्म ‘लियो’ के सेट से एक बर्फीली लोकेशन की फोटो शेयर की थी। इसके बाद 2024 में उनकी एक मिरर सेल्फी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था, जिसके साथ उन्होंने “द काम टू अ स्टॉर्म” लिखा था। वहीं 2025 में भी तृषा ने विजय की उनके पेट के साथ एक बेहद प्यारी फोटो पोस्ट की थी। लेकिन इस साल तृषा के अकाउंट से कोई भी पोस्ट सामने नहीं आई, जिसने अफवाहों को हवा दे दी।
 

क्या तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर कर दिया है अनफॉलो?

तृषा की पोस्ट न आने पर कुछ एक्स यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है। कुछ लोग तो यहां तक कयास लगाने लगे कि क्या विजय अपनी वाइफ संगीता सोर्नालिंगम के साथ पैचअप कर रहे हैं, जिनके साथ उनका डिवोर्स केस चेन्नई कोर्ट में चल रहा है।
लेकिन इस पूरी ‘अनफॉलो’ कंट्रोवर्सी का सच कुछ और ही है। असल में तृषा ने कभी भी विजय को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया ही नहीं था। दोनों एकदूसरे को कभी फॉलो नहीं करते थे, इसलिए अनफॉलो करने का सवाल ही नहीं उठता। कुछ समझदार फैंस ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में तृषा ने सामंथा की विजय के लिए की गई एक पोस्ट को लाइक किया था, और वे दोनों इसी मार्च में चेन्नई में एक शादी और गोवा में कीर्ति सुरेश की शादी में भी साथ नजर आए थे।