पेड़ से लटके मिले शादी शुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

पेड़ से लटके मिले शादी शुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

Featured Image

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार की सुबह एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने जब दोनों शवों को लटका देखा तो शोर मच गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों शव एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों से गमछा/दुपट्टे के फंदे से लटके हुए थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पहले तो दोनों की पहचान नहीं हो पायी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पहचान हो गयी।

एक ही फंदे से लटके मिले भोला और सफीना

मृतक युवक व युवती हरसिद्धि पकड़िया के रहने वाले है। युवक भोला बैठा पकड़िया के योगेंद्र बैठा का पुत्र था, जबकि मृतिका सनाल्लाह मियां की पत्नी सफीना खातून बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों कल घर से दोपहर से ही गायब थे। दोनों के परिजन खोजबीन मे जुटे थे। सफीना की दूसरी शादी सनाल्लाह से हुई थी और अब उसका शव भोला काे साथ पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीण इसे प्रेम -प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

दोनों के शव मिलने के खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएसपी ने क्या बताया


डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। मौके पर एफएसएल टीम और लोग स्क्वायर पहुंच रही है जांच चल रहा है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर तहकीकात शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *