नए कॉटन के कपड़े या बेडशीट से रंग निकलना एक आम समस्या है, जो बाकी कपड़ों को भी खराब कर सकता है। लेकिन कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं। धोने से पहले बस ये छोटेछोटे उपाय कर लें, और लंबे समय तक कपड़ों का रंग बना रहेगा।

कॉटन के कपड़े और बेडशीट से नहीं निकलेगा रंग और ना ही कलर होगा फेड, बस धोने से पहले आज़मा लें ये शानदार ट्रिक्स
कॉटन के कपड़े और बेडशीट से नहीं निकलेगा रंग और ना ही कलर होगा फेड, बस धोने से पहले आज़मा लें ये शानदार ट्रिक्स

सूती कपड़ों को धोने से पहले करें ये काम:

  • नमक में भिगोएं: सूती के नए कपड़ों से रंग न निकलें इसलिए धोने से पहले उसे नमक के पानी में भिगोकर रंग पक्का कर लें। कपड़ों का रंग पक्का करने के लिए, धोने से पहले 23 घंटे के लिए नमक के पानी में भिगोकर रखें और उसके बाद साफ पाने से कपड़े को धोएं। 

  • नमक और फिटकरी का इस्तेमाल: नए सूती कपड़ों का रंग पक्का करने के लिए नमक और फिटकरी का इस्तेमाल भी एक प्रभावी तरीका है। एक बाल्टी या टब में 1012 लीटर ठंडा पानी लें। इसमें लगभग 100 ग्राम फिटकरी  और 100 ग्राम नमक  डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि नमक और फिटकरी पूरी तरह से पानी में घुल न जाएं।  नए सूती कपड़ों को खोलकर इस मिश्रण में डाल दें। कपड़ों को इस घोल में कम से कम 2 घंटे के लिए छोड़ दें।  2 घंटे बाद, कपड़ों को बाहर निकालें और बिना निचोड़े साफ पानी से एक बार खंगाल लें 

  • ठंडे पानी का इस्तेमाल करें: सूती कपड़ों को धोते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करना सबसे बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि यह सूती रेशों को कसकर बंद रखता है, जिससे रंग सुरक्षित रहता है और सिकुड़न नहीं होती। गर्म पानी रेशों को खोलता है, जिससे रंग निकल सकता है और कपड़ा सिकुड़ सकता है। 

इन टिप्स का भी रखें ख्याल:

  • ऐसे हटाएं दाग : नए सूती कपड़ों से दाग हटाने के लिए ऑक्सीजनआधारित ब्लीच का इस्तेमाल करना चाहिए। यह क्लोरीन ब्लीच के विपरीत, कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना या रंग फीका किए बिना जिद्दी दागों को हटाता है।

  • कपड़ों को उल्टा करके सुखाएं: सूती कपड़े को धोने के बाद फैलाते समय समय उल्टा करके सुखाएं, क्योंकि इससे बाहरी सतह पर घर्षण कम होता है, जिससे रंग सुरक्षित रहते हैं और फीके पड़ने से बचाव होता है। 

  • कपड़ों को अलगअलग धोएं: रंगीन सूती कपड़ों का रंग दूसरे कपड़े पर न चढ़े, इसलिए सफेद, हल्के रंग के कपड़ों को सूती के कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए। रंगीन कपड़ों को ठंडे पानी में धोएं ताकि वे फीके न पड़ें या सिकुड़ें नहीं, जबकि सफेद कपड़ों के लिए गुनगुना या गर्म पानी बेहतर है।