15 साल की लड़की, 18 साल का लड़का, नशे के बीच बढ़ी नजदीकियां, फिर सीढ़ी पर ही हो गया कांड

15 साल की लड़की, 18 साल का लड़का, नशे के बीच बढ़ी नजदीकियां, फिर सीढ़ी पर ही हो गया कांड
Featured Image

Teenage Girl Death: फिनलैंड के वंता शहर के असोला इलाके में करीब 15 साल की एक किशोरी की मौत ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है. पूर्वी ऊसिमा पुलिस विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है. पुलिस ने इस सिलसिले में 18 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया है. मामले में गंभीर लापरवाही से हुई मौत, बच्चे के साथ बलात्कार और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों की आशंका की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पिछले बुधवार रात एक फ्लैट ब्लॉक की सीढ़ियों में किशोरी का शव मिला. एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं. मुख्य जांचकर्ता डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्को सार्क्का के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल पर तत्काल जांच शुरू की. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस संदिग्ध युवक तक पहुंची और उसे हिरासत में लिया गया.

आरोपी और किशोरी पहले से एक-दूसरे को जानते थे

जांचकर्ताओं का मानना है कि 18 वर्षीय युवक और मृत किशोरी एक-दूसरे से पहले से परिचित थे. हालांकि, दोनों के बीच संबंध किस तरह के थे और घटना से पहले उनके बीच क्या हुआ, इसकी पड़ताल अभी जारी है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, किशोरी का शव उसी फ्लैट ब्लॉक में मिला जहां संदिग्ध युवक रहता था. घटना की रात इलाके में पुलिस की बड़ी मौजूदगी भी देखी गई थी.

शरीर पर नहीं मिले हिंसा के स्पष्ट निशान

पुलिस ने बताया कि किशोरी के शरीर पर हिंसा के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, इससे जांच की दिशा तय नहीं होती. मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए चिकित्सकीय जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *