पत्नी का सिर काटकर रखा फ्रिज में और उखाड़ ली उंगलियां! दरिंदे पति को अब मिली ऐसी मौत; जान खड़े हो जाएंगे रौंगटे

पत्नी का सिर काटकर रखा फ्रिज में और उखाड़ ली उंगलियां! दरिंदे पति को अब मिली ऐसी मौत; जान खड़े हो जाएंगे रौंगटे
Featured Image

Assam Crime | Husband Killed Wife: असम गुवाहाटी में एक ऐसा हत्याकांड हुआ था जिसने हर किसी को बुरी तरह डरा दिया था.  दरअसल, यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को ऐसी दर्दनाक मौत दी थी जो रौंगटे खड़े कर देने वाली थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असम के गुवाहाटी में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. अधिकारियों का कहना है कि, रामानुज पर अपनी 25 साल की पत्नी रिया तालुकदार की हत्या का आरोप था. पुलिस का कहना है कि सोमवार सुबह कस्टडी में रहने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी गई. पुलिस ने बॉडी को कस्टडी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. चलिए जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है?

सिर किया धड़ से गायब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुवाहाटी के एक अपार्टमेंट में रहने वाले कपल को पड़ोसियों ने करीब दो दिनों से नहीं देखा था. उनके दोनों मोबाइल फोन बंद थे. अपार्टमेंट से तेज बदबू आने लगी, जिससे पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने लॉक तोड़ा और अंदर घुसे. अंदर पुलिस को एक महिला की बॉडी मिली. बॉडी बहुत बुरी हालत में थी और सड़ने लगी थी. पुलिस के मुताबिक, महिला की कुछ उंगलियां भी कटी हुई थीं, और उसका सिर धड़ से गायब था.

ऐसे दिया था हत्या को अंजाम

जांच के दौरान, पुलिस ने पूरे फ्लैट की तलाशी ली. फ्रिज के अंदर एक पॉलीथीन बैग में एक महिला का कटा हुआ सिर मिला. बाद में शव की पहचान 25 साल की रिया तालुकदार के तौर पर हुई. पुलिस के मुताबिक, रिया ने कुछ महीने पहले रामानुज गोस्वामी से शादी की थी. शव मिलने के बाद, पुलिस ने रामानुज की तलाश शुरू की. वह फ्लैट से भाग गया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और अपनी तलाश जारी रखी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *