इलाज के दौरान नाबालिग के बनाए गंदे वीडियो, 6 महीने तक ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म… शेखपुरा में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

इलाज के दौरान नाबालिग के बनाए गंदे वीडियो, 6 महीने तक ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म… शेखपुरा में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
Featured Image

Bihar Minor Assault Case: बिहार के शेखपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाज के नाम पर भरोसे और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चेवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ करीब 6 महीने तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. यह आरोप झोलाछाप डॉक्टर बिनोद कुमार पर लगा है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी इलाज के बहाने नाबालिग को बेहोश करता था और बेहोशी की हालत में उसके साथ गंदी-गंदी हरकत कर वीडियो बना लेता था. बाद में कथित आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे दबाव में रखने की कोशिश की गई.

इलाज के दौरान करता था गंदी-गंदी हरकत

परिजनों के मुताबिक, नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए आरोपी के पास ले जाया जाता था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी छोलाछाप डॉक्टर पीड़िता को अकेले चेक करने के बहाने उसे अंदर ले जाता और उसे बेहोश कर उसके साथ अमानवीय शोषण करता. परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान वीडियो बना लिया था और पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करता था. इसके बाद आरोपी का जब भी मन करता वो उसे वीडियो द्वारा ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता.

आरोपी के घर पहुंचने पर खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी कथित तौर पर नाबालिग के घर पहुंचा. उसके व्यवहार पर परिवार को शक हुआ. इसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें उसने कथित घटना की जानकारी दी. बस फिर क्या था परिवार ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने बिनोद कुमार को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है. SDPO डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है.

आरोपी की पत्नी और बहन पर भी आरोप

पीड़िता के पिता ने आरोपी की पत्नी और बहन पर भी इस गंभीर मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.  SDPO डॉ. राकेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब पूरे मामले के साथ कथित वीडियो और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *