गांजा की गजब की तस्करी, पुलिस को चकमा देने छेना के डेर में छुपाया था गांजा, पुलिस ने पकड़ा…

गांजा की गजब की तस्करी, पुलिस को चकमा देने छेना के डेर में छुपाया था गांजा, पुलिस ने पकड़ा…
Featured Image

CG: छत्तीसगढ़ में महिला गांजा तस्कर को पकड़ा गया। महिला ने पुलिस से बचने के लिए गांजा को छेना के डेर में छुपाया था।

CG: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गांजा ब्रिकी करते एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के तरीके ऐसे थे कि जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गई। महिला ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा को गोबर के छेना के डेर के नीचे छुपाकर रखा था। पुलिस ने महिला के कब्जे से दो पैकेट गांजा जब्त किया है। गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त किया गया।

जानिए पूरा मामला

कबीरधाम जिला के एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को थाना क्षेत्र के मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कांपा स्थित गिरधारी यादव के आवासीय मकान के पीछे बाड़ी में शौचालय के समीप मादक पदार्थ गांजा रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

NDPS एक्ट की कार्रवाई

पुलिस टीम द्वारा NDPS एक्ट के प्रावधानों का विधिवत पालन करते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपिया तितरी बाई यादव 43 वर्ष निवासी ग्राम कांपा को गिरफ्तार किया गया। महिला के कब्जे से कंडे में छुपाकर रखे खाकी रंग के 2 पैकेट एवं नीले रंग के कपड़े के थैले में रखा कुल 2.628 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया।

दो पैकेट गांजा जब्त

इसके साथ ही आरोपिया के कब्जे से गांजा बिक्री की रकम 10,000 रुपये तथा गांजा तौलने में प्रयुक्त 10 किलोग्राम क्षमता की एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई। गांजा, बिक्री की रकम एवं अन्य मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,35,000 रुपये आंकी गई है।

आरोपिया के खिलफ NDPS Act के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आम नागरिकों से भी अपील की जाती है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय अथवा तस्करी की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *