​​​बार-बार जाम हो जाता है बाथरूम ड्रेन, बिना प्लंबर बुलाए ऐसे करें सफाई

​​​बार-बार जाम हो जाता है बाथरूम ड्रेन, बिना प्लंबर बुलाए ऐसे करें सफाई
​​​बार-बार जाम हो जाता है बाथरूम ड्रेन, बिना प्लंबर बुलाए ऐसे करें सफाई

कई बार बाथरूम का ड्रेन जाम हो जाता है, जिसके चलते पूरे वॉशरूम में पानी इकट्ठा हो जाता है। इसे साफ करवाने के लिए लोग अक्सर प्लंबर को बुलाते हैं। बाथरूम ड्रेन के बार-बार जाम होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बाल, साबुन की परत, गंदगी और छोटे-छोटे कणों का पाइप में जमा होना आम है। कई बार ड्रेन से पानी वापस ऊपर आने लगता है। हालांकि, कुछ घरेलू तरीके आजमाकर आप शुरुआती जाम को साफ कर सकते हैं।

पहला तरीका

सबसे पहले ड्रेन का कवर सावधानी से हटाएं। बाल, साबुन की परत या कोई दूसरी गंदगी है तो इसे साफ कर दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म कर लें। इस गर्म पानी को धीरे-धीरे ड्रेन में डालें। बहुत ज्यादा उबलता हुआ पानी नहीं होना चाहिए। गर्म पानी से गंदगी ढीली हो सकती है, जिससे पानी आसानी से निकल सकता है।

दूसरा तरीका

बाथरूम ड्रेन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ड्रेन में करीब आधा कप बेकिंग सोडा डाल दें। इसके बाद करीब आधा से एक कप सफेद सिरका डालें। ड्रेन को 15-20 मिनट के लिए ढक दें। इसके बाद गर्म पानी डाल दें। इससे पाइप में जमी कुछ गंदगी और साबुन की परत ढीली हो सकती है।

तीसरा तरीका

अगर पानी बिल्कुल धीरे निकल रहा है तो रबर प्लंजर काफी काम आ सकता है। इसके लिए ड्रेन के ऊपर थोड़ा पानी रहने दें ताकि प्लंजर अच्छी तरह सील बना सके। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्लंजर को ड्रेन के ऊपर रखकर कई बार ऊपर-नीचे दबाएं। इसके दबाव से पाइप में फंसी गंदगी ढीली हो सकती है और पानी आसानी से निकल सकता है।

सबसे असरदार तरीका

अगर इन सब नुस्खों के बाद भी ड्रेन साफ नहीं होता है तो बाजार में मिलने वाले ड्रेन क्लीनर पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिंक, पाइप और ड्रेन के ब्लॉकेज के लिए कई तरह के असरदार ड्रेन क्लिनर मिलते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैकेट पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें। इन्हें डालने से पहले ऊपर दिखाई दे रहे बाल, साबुन की परत और दूसरी गंदगी को पहले किसी स्टिक या चिमटी से निकाल दें। इसके बाद पैकेट पर जितनी मात्रा लिखी है, उतनी ही डालें। लेबल पर लिखे समय से ज्यादा देर तक इसे न छोड़ें। अगर पानी डालने के लिए लिखा गया है, तो उसी के अनुसार सामान्य या गर्म पानी डाल दें। इससे ड्रेन में जमा पानी आसानी से साफ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *