​​​शादी के टाइम जिसे बहन बोलत था, उसी से सगाई कर… प्यार में घायल हुई माशूका ने बेवफा प्रेमी के लिए बिछाया मौत का जाल

​​​शादी के टाइम जिसे बहन बोलत था, उसी से सगाई कर… प्यार में घायल हुई माशूका ने बेवफा प्रेमी के लिए बिछाया मौत का जाल
Featured Image

Dehradun Satyam Kumar Firing Case: वो कहते है ना धोखा खाई औरत घायल शेरनी से भी ज्यादा खतरनाक होती है, खासतौर पर प्यार में धोखा खाई महिला. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया है, जहां एक बैंक कर्मचारी पर हुई फायरिंग की जांच ने पुलिस के सामने ऐसी कहानी खोल दी, जिसमें प्यार, शादी का वादा, धोखा और फिर बदले की पूरी पटकथा सामने आ गई.

पुलिस के मुताबिक, बैंक कर्मचारी सत्यम कुमार को जान से खत्म के लिए उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान ने कथित तौर पर शूटरों को 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी. फायरिंग के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया और पूछताछ में कथित साजिश का खुलासा हुआ.

सड़क पर रोककर हुई थी बैंक कर्मचारी पर फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, सत्यम कुमार 8 सितंबर की शाम बड़ोवाला इलाके में स्कूटी से अपने घर जा रहा था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी. वो, तो सत्यम की किस्मत अच्छी थी कि गोली उसके दाहिने हिस्से को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गया. मामले में शिकायत मिलने के बाद पटेलनगर पुलिस ने जांच शुरू की.

एनकाउंटर में एक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात सूचना मिली कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी दोबारा देहरादून आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने गोरखपुर चौक के पास चेकिंग शुरू की. संदिग्ध बाइक को रोकने की कोशिश की गई तो आरोपी भाग निकले. पीछा करने पर उन्होंने चाय बागान की पगडंडी के पास बाइक छोड़ दी और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागे. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी. उसकी पहचान लक्सर निवासी अंकित चौहान के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी अंकुर मौके से फरार हो गया. आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए.

गर्लफ्रेंड ने दिया था कॉन्ट्रैक्ट ऑफर

पुलिस के मुताबिक, अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसे मालिया रहमान जो उसकी एक्स गर्लफ्रेंड है, के कहने पर सत्यम पर हमला करने के लिए तैयार किया था. मालिया की पहचान मोहित के जरिए अंकित से हुई थी. कथित तौर पर हत्या के बदले 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी और 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे. मालिया ने कथित तौर पर सत्यम की तस्वीर और उसके देहरादून स्थित बैंक कार्यालय की जानकारी भी दी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने मालिया को भी गिरफ्तार कर लिया.

शादी के बाद भी जारी रहा रिश्ता

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, मालिया ने बताया कि वह 2020 से 2023 तक हरिद्वार में बैंक में काम करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्यम से हुई और दोनों के बीच संबंध बने. परिवार के दबाव में 2023 में मालिया ने दूसरी जगह निकाह कर लिया, लेकिन सत्यम से उसकी बातचीत जारी रही. कुछ टाइम के बाद मालिया का निकाह टूट गया.

इस घटना के बाद 2025 में सत्यम देहरादून आ गया. फरवरी 2026 में उसकी किसी दूसरी युवती से सगाई होने के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ गई. आरोप है कि सत्यम ने मालिया से संपर्क कम कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया.

मालिया ने मुद्दे पर क्या कहा?

मालिया ने निडर होकर कहा कि सत्यम ने मेरा यूज किया है. मेरी शादी के टाइम जिसे वह बहन बोलता था, जिसका नाम राखी चौहान उसी से उसने सगाई कर ली. इसके बाद मुझे बहुत परेशानी हुई, मैं बहुत ज्यादा दुखी हुई थी, जिसके वजह से मुझे यह कदम उठाना पड़ा. क्योंकि मैं मानसिक तौर से परेशान थी इसलिए मैं, उसे मरवाना चाहती थी. मालिया ने यह भी बताया कि उसने कनखल पुलिस स्टेशन में उसकी शिकायत दर्ज करवाई थी, पर उसे उसका कोई जवाब नहीं मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *