Bahraich Crocodile Attack: यूपी के बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया

Bahraich Crocodile Attack: यूपी के बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया

Bahraich Crocodile Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में 12 वर्षीय एक लड़के पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

Bahraich Crocodile Attack: यूपी के बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को बनाया शिकार, ग्रामीणों की आंखों के सामने नदी में खींच ले गया

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, सुनील सिंह अपने चाचा के साथ धान की रोपाई के लिए खेत गया था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह घाघरा नदी के किनारे हाथमुंह धोने पहुंचा। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबोचकर नदी की ओर खींच ले गया।

ये भी पढ़ें:

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ के हमले के सामने उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। देर रात ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद नदी से बालक का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि शव का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त था।

सुनील के मातापिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपने भाईबहनों के साथ रहता था और क्षेत्र के माधवपुरवाकरेहना विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, घाघरा नदी के आसपास रहने वाले लोगों में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर चिंता और डर बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *