Bareilly News : अवैध कब्जे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध इमामबाड़े और मजार को किया गया जमींदोज

Bareilly News : अवैध कब्जे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध इमामबाड़े और मजार को किया गया जमींदोज
Bareilly News : अवैध कब्जे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध इमामबाड़े और मजार को किया गया जमींदोज

संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुकर्रबपुर गांव में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। यहां बंजर भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए इमामबाड़े और मजार को ढहाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, गांव की 0.0312 हेक्टेयर बंजर भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे का आरोप था। इसके अलावा करीब 5 बीघा भूमि पर भी अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया था। प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए ठीक एक माह पहले इस पूरी भूमि की पैमाइश कराई थी और अवैध निर्माण वाले क्षेत्र का चिन्हांकन किया गया था। चिन्हांकन के बाद अतिक्रमणकारियों को निर्माण हटाने की मोहलत दी गई थी, लेकिन जब कब्जा नहीं हटा, तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

तीन बुलडोजरों से हो रहा ध्वस्तीकरण, भारी पुलिस बल तैनात
शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए प्रशासन ने एक साथ तीन बुलडोजर मौके पर उतारे। अवैध इमामबाड़े और मजार को गिराने का काम तेजी से किया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानूनव्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खुद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *