52 साल से शख्स की आंत में फंसी थी ये खतरनाक चीज, फिर भी रहा जिंदा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

52 साल से शख्स की आंत में फंसी थी ये खतरनाक चीज, फिर भी रहा जिंदा, डॉक्टर भी रह गए हैरान
Featured Image

चीन से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर डॉक्टर्स तक चौंक गए। एक 64 वर्षीय बुजुर्ग जब पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा, तो जांच के बाद जो सामने आया, उसने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल, शख्स की आंत में पिछले 52 सालों से टूथब्रश फंसा हुआ था, और वो इतने सालों से बिल्कुल सामान्य जीवन जी रहा था।

12 साल की उम्र में निगल लिया था टूथब्रश

यह अनोखा मामला पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत का है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बुजुर्ग का नाम यांग बताया गया है। अस्पताल में पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने 12 साल की उम्र में गलती से टूथब्रश निगल लिया था, लेकिन माता-पिता की डांट से बचने के लिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई। उसे लगा था कि यह खुद-ब-खुद निकल जाएगा।

बिना किसी परेशानी जिया 5 दशक

डॉक्टरों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि टूथब्रश इतने लंबे समय तक शरीर में रहने के बावजूद यांग को किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। यह ब्रश आं त की एक विशेष मोड़ पर फंस गया था, जिसकी वजह से वह स्थिर बना रहा और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा।

80 मिनट में हुआ ऑपरेशन

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक सर्जरी की मदद से टूथब्रश को 80 मिनट के ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में यह सबसे लंबा ऑपरेशन था, जिसमें पाचन तंत्र से किसी वस्तु को निकाला गया।

डॉक्टर्स बोले- चमत्कारिक मामला

मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर ऐसी वस्तुएं आंत में छेद या संक्रमण पैदा कर सकती हैं, जिससे जानलेवा स्थिति बन सकती है। लेकिन यांग के मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिससे डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। नेटिज़न्स यांग को ‘भाग्यशाली इंसान’ बता रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि इतने सालों तक आंत में टूथब्रश के साथ जीना एक चमत्कार है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

यह कोई पहला मामला नहीं है। 2019 में ग्वांगडोंग प्रांत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक 51 वर्षीय व्यक्ति की आंत से 14 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश निकाला गया था, जिसे उसने आत्महत्या के इरादे से निगला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *