चाची के साथ अवैध संबंध बना रहा था भतीजा, पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फिर हो गया बड़ा कांड

चाची के साथ अवैध संबंध बना रहा था भतीजा, पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फिर हो गया बड़ा कांड
Featured Image

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला था. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मृतक युवक के साले का दावा है कि चाची से अवैध संबंध बनाते हुए पत्नी के देख लेने पर उसने बहनोई की पिटाई की थी, जिससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी.

युवक के साले ने बताया कि बहनोई ने अपनी पारिवारिक चाची को डेढ़ साल पहले डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे. चाची ने रुपये न देने के एवज में बहनोई से अवैध संबंध बना लिए. बीते गुरुवार को उसकी बहन ने बहनोई को चाची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद उसकी बहन ने चाची और बहनोई की जमकर पिटाई की थी.

टीन शेड से साड़ी का फंदा लगा दे दी जान

ऐसे में चाची तो वहां से चली गई. लेकिन, घटना से आहत उसके बहनोई ने घर के कमरे में लगे टीन शेड से साड़ी का फंदा लगा लिया. उसने बताया कि उसका बहनोई दो भाइयों में बड़ा था.

पुलिस को नहीं मिली है तहरीर

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, पुलिस तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है. चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि अवैध संबंधों की बात सामने आई है. तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक विवाहिता ने अपने ही रिश्ते के एक 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे को प्रेम जाल में फंसाकर जबरन अवैध शारीरिक संबंध बनाया था.

इसके बाद लड़के की मां की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित चाची के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *