पांच साल में करोड़पति बनने का अनोखा प्लान: खूबसूरती को हथियार बनाकर 8 बॉयफ्रेंड्स से की लूट, 9वें पर आकर फंसी

पांच साल में करोड़पति बनने का अनोखा प्लान: खूबसूरती को हथियार बनाकर 8 बॉयफ्रेंड्स से की लूट, 9वें पर आकर फंसी
Featured Image

चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सिर्फ पांच साल में करोड़पति बनने के लिए अपनी खूबसूरती को ऐसा हथियार बनाया कि आठ अमीर बॉयफ्रेंड्स को चूना लगा दिया। इस पूरी कहानी की मुख्य किरदार है 24 साल की यिन शुए , जिसने गरीबी से निकलने के लिए एक शातिर योजना बनाई और उसे अंजाम भी दिया – लेकिन आखिरकार पकड़ी गई।

प्लान: करोड़पति बनने का ‘ब्यूटी मिशन’

यिन शुए का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। उसका सपना था कि वह किसी भी कीमत पर अमीर बने। इसके लिए उसने आम रास्तों की जगह एक शॉर्टकट चुना। उसने तय किया कि पांच साल में कम से कम 10 करोड़ रुपये (लगभग) कमाने हैं।

इसके लिए यिन ने सबसे पहले अपनी नौकरी छोड़ दी और फिर खुद को आकर्षक बनाने पर पूरा ध्यान लगा दिया। उसने अपनी सारी जमा-पूंजी प्लास्टिक सर्जरी , फिटनेस ट्रेनिंग , और हाई-फैशन ड्रेसिंग पर खर्च की। खुद को पूरी तरह बदलने के बाद वह अमीर लोगों को ऑनलाइन और सोशल सर्कल में टारगेट करने लगी।

बॉयफ्रेंड्स को बनाया निशाना

यिन ने धीरे-धीरे 8 अमीर बॉयफ्रेंड्स बनाए। वह उनके घरों पर जाती और मौका मिलते ही वहां से महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स , ब्रांडेड कपड़े , डिजाइनर बेल्ट , और अन्य कीमती सामान चुपके से चोरी कर लेती। इन सामानों को वह ऑनलाइन सेकेंड-हैंड प्लेटफॉर्म्स पर बेचकर मोटा पैसा कमा रही थी।

कुछ ही महीनों में यिन ने इस तरीके से करीब 2 लाख युआन (लगभग 22 लाख रुपये) का सामान चुरा लिया और खुद को ‘लग्जरी लाइफस्टाइल’ में ढाल लिया।

9वें बॉयफ्रेंड के जाल में फंसी

लेकिन कहते हैं न कि चोरी ज्यादा दिन नहीं छुपती। यिन जब अपने 9वें बॉयफ्रेंड को ठगने की कोशिश कर रही थी, तब उसका प्लान फ्लॉप हो गया। वेलेंटाइन डे के दिन जब वह उस युवक के घर चोरी करने पहुंची, तो वहां CCTV कैमरे में कैद हो गई।

बॉयफ्रेंड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और यिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस को मिली जानकारी से उसके पूरे ‘क्राइम मॉडल’ की परतें खुलती चली गईं।

अब जेल में है यिन

यिन शुए की यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। उसकी इस चालाकी भरी योजना ने जहां एक ओर चौंका दिया, वहीं यह भी साबित कर दिया कि शॉर्टकट की मंज़िल अक्सर जेल होती है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *