Aaj Ka Mausam: दिल्लीयूपी में बारिश… बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, जानें पहाड़ी राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: दिल्लीयूपी में बारिश… बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक अलर्ट, जानें पहाड़ी राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून अपने अंतिम चरण में है. मॉनसून की विदाई से पहले कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने 16 सितंबर यानी आज भी देशभर में बरसात को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक झमाझम बरसात देखने को मिल सकती है. हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में लैंडस्लाइड का खतरा है. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज बादलों का डेरा रह सकता है. साथ ही हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. राज्य में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल यानी 17 सितंबर को भी हल्की बरसात और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

यूपी में हल्की बारिश, बिहारझारखंड में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अभी मॉनसून का प्रभाव है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भाग में कई स्थानों पर गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार के 25 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं झारखंड के 14 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में भी अलर्ट

पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश, गरजचमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में आज येलो अलर्ट जारी किया किया गया है. कुछ स्थानों पर हल्की बरसात हो सकती है. छ्त्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरजचमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है.

गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश

गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, कच्छ, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है. महाराष्ट्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कोंकण क्षेत्र के तटीय इलाकों में रुकरुक कर बारिश हो सकती है. मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ओडिशा में भी कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहने वाला है मौसम?

उत्तराखंड में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मनाली, कांगड़ा, धर्मशाला, सोलन और मंडी में गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *