काठमांडू: नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच बुधवार तड़के दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों झटके देश के पश्चिमोत्तर हिस्से के मुगु जिले में आए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 4.5 तीव्रता का था, जबकि दूसरा झटका 4.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।

तीन घंटे के भीतर आए दो झटके
रिपोर्ट के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1:51 बजे आया। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 4:28 बजे महसूस किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र मुगु जिले में दर्ज किया गया।
फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, दोनों झटकों के बाद अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
पहले से बाढ़ की मार झेल रहा नेपाल
नेपाल इस समय हालिया बाढ़ और मलबे से हुई भारी तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अगस्त में नेपालचीन सीमा के पास ग्लेशियर ढहने से आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया था।
Related Posts
अचानक कैसे धंसी नोएडा एलिवेटेड रोड? पुलिस ने बंद कराई सड़क, सूचना मिलते ही अथॉरिटी में हड़कंप
राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से एक नोएडा एलिवेटेड रोड मंगलवार को अचानक धंस…
हज यात्रा के लिए जोड़े थे 3 लाख रुपये, 500 के नोटों का बंडल देखकर भी नहीं डगमगाई नीयत, लेडी कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
आज के दौर में जहां पैसों के लिए रिश्ते तक बिगड़ जाते हैं, वहीं हैदराबाद की एक लेडी कंडक्टर ने…
96 लाख लगाए, ऐप पर दिखा 1.90 करोड़ का मुनाफा… पैसे निकालने पहुंचे तो हो गया बड़ा खेला, रायपुर में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी- 10 Points
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी से करीब…