हमीरपुर में शादी के 15 महीने बाद बहू मामा के साथ फरार, 1.25 लाख रुपये भी ले गई साथ​

हमीरपुर में शादी के 15 महीने बाद बहू मामा के साथ फरार, 1.25 लाख रुपये भी ले गई साथ​

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के महज 15 महीने बाद एक नवविवाहिता के घर से गायब होने का मामला सामने आया है. सिद्धगोपाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू राधा घर में रखे 1.25 लाख रुपये नकद और जेवर लेकर अपने रिश्ते के मामा रज्जू के साथ फरार हो गई. पीड़ित ससुर ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

चिकासी थाना क्षेत्र निवासी सिद्धगोपाल के पुत्र अजय कुमार की शादी 18 मई 2025 को ग्राम बिलगांव टीला निवासी ख्यालीराम की पुत्री राधा के साथ हिंदू रीतिरिवाज से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद राधा को अजय ने किसी अज्ञात व्यक्ति से छिपकर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था.

इसको लेकर घर में विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद राधा परिवार के लोगों को आत्महत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां देने लगीं और कल मौका देखकर वह अपने मामा के साथ फरार हो गई.

पति ने युवक से छिपकर बात करते पकड़ा

ससुर सिद्धगोपाल ने विवाद की जानकारी राधा के मायके वालों को भी दी थी. 28 अगस्त 2026 को राधा के मातापिता उसे अपने साथ मायके ले गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ससुर के मुताबिक, उन्होंने जेवर ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं की, लेकिन बाद में पता चला कि घर में रखे 1.25 लाख रुपये भी वह अपने साथ ले गई है.

इसके बाद जब राधा को वापस भेजने के लिए मायके वालों से संपर्क किया गया तो कुछ दिन बाद भेजने की बात कहकर मामला टाल दिया गया और अब वह अपने घर पर भी नहीं है.

जेवर लेकर मामा के साथ फरार

सिद्धगोपाल को बहू के मायके के कुछ लोगों से 10 सितंबर 2026 को जानकारी मिली कि राधा अपने रिश्ते के मामा रज्जू के साथ कहीं चली गई है. जब वह बहू के मायके पहुंचे और पूछताछ की तो राधा के मातापिता ने भी रज्जू के साथ जाने की बात स्वीकार की, लेकिन अब उसे वापस भेजने से इनकार कर रहे हैं.

इसके बाद ससुर ने थाना चिकासी पुलिस से शिकायत कर बहू की तलाश, नकदी और पूरे घटनाक्रम की जांच कर कार्रवाई की मांग की. चिकासी थाना प्रभारी मयंक सिंह के मुताबिक, ससुर की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बहू की तलाश की जा रही है. जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, ससुर के अनुसार, उनकी बहू अपने मामा के साथ कहीं फरार हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *